Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 02 माह का कारावास एवं जुर्माना

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 02 माह का कारावास एवं जुर्माना

नीमच। श्री मनीष कुमार पारीक, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा एक आरोपी को घर में घुसकर बुरी नियत से महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप का दोषी पाकर 02 माह के कारावास एवं 200रू. जुर्माने से दण्डित किया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 03 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 11.01.2016 को रात के 08 बजे ग्राम चीताखेड़ा में नई आबादी स्थित पीड़िता के घर की हैं। पीड़िता का पति ओर ससुर बाजार गये हुए थे और वह घर में अकेली थी तो मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर बुरी नियत से उसके साथ छेड़छाड़ की, उसके चिल्लाने के दौरान उसका पति व ससुर भी वहॉ आ गये तो आरोपी दीवाल कुदकर वहॉ से भाग गया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना जीरन पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 11/16, धारा 452, 354 भा.द.वि. के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।  श्रीमती कीर्ति चाफेकर, ए.डी.पी.ओ. द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में पीड़िता सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराकर, दण्ड के प्रश्न पर तर्क दिया कि आरोपी के हौसले इतने बढ गये हैं कि उसने घर में घुसकर अकेली महिला से छेड़छाड़ की हैं, इसलिए उसे कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। श्री मनीष कुमार पारीक, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा आरोपी मदनलाल पिता कंवरलाल मेघवाल, उम्र-35, निवासी-नई आबादी, ग्राम चीताखेड़ा, जिला नीमच को धारा 452, 354 भादवि (घर में घुसकर छेड़छाड़ करना) में 01-01 माह के कारावास व 100-100रू. जुर्माने से, इस प्रकार कुल 02 माह के कारावास व 200रू. जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्रीमति कीर्ति चाफेकर, एडीपीओ द्वारा की गई। 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]