Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पुलिस की गिरफ्त से भागने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।

पुलिस की गिरफ्त से भागने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।

नीमच। श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच द्वारा एक आरोपी को पुलिस की अभिरक्षा से भागने के आरोप का दोषी पाकर 01 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शाकिर हुसैन को थाना रायपुर जिला पाली (राजस्थान) के एसआई आशोक सिंह एनडीपीएस के एक मामले में गिरफ्तार किया था और विवेचना के लिए उसे फोर्स सहित नीमच में दिनांक 12.09.2011 को लेकर आये थे। नीमच में सुबह 07ः30 बजे प्राईवेट स्टेण्ड स्थित सुलभ शौचालय पर आरोपी मौके का फायदा उठाकर पुलिस फोर्स के सदस्यों को धक्का देकर संकरी गलियों में से होकर फरार हो गया। राजस्थान पुलिस द्वारा आरोपी के फरार होने की रिपोर्ट पुलिस थाना नीमच केंट पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 427/17, धारा 224 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। श्रीमती निधि शर्मा, ए.डी.पी.ओ. द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में राजस्थान पुलिस फोर्स के सदस्यो सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराकर, दण्ड के प्रश्न पर तर्क दिया कि आरोपी पुलिस फोर्स के सदस्यो के कब्जे से भागा हैं जो उसकी आपराधिक प्रावृत्ति को दर्शाता हैं, इसलिए उसे कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच द्वारा आरोपी शाकिर पिता जाकिर हुसैन, उम्र-25, निवासी-ग्राम धामनिया, थाना जावद, जिला नीमच को धारा 224 भादवि (पुलिस के गिरफ्त से भाग जाना) में 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्रीमती निधि शर्मा, एडीपीओ द्वारा की गई। 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]