Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • अफीम व डोडाचुरा तस्करी के दो प्रकरणों में 02 आरोपियों को क्रमशः 10 वर्ष व 08 वर्ष का सश्रम कारावास।

अफीम व डोडाचुरा तस्करी के दो प्रकरणों में 02 आरोपियों को क्रमशः 10 वर्ष व 08 वर्ष का सश्रम कारावास।

जावद। श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया, विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट), जावद ने दो प्रकरणो में 02 आरोपियो को अफीम तथा डोडाचुरा की तस्करी करने के आरोप का दोषी पाकर क्रमशः 10 वर्ष व 08 वर्ष का सश्रम कारावास व 1,00,000रू. व 80,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा प्रथम घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15.08.2012 को नयागांव चोकी पुलिस को नयागांव रेलवे क्रासिंग के पास अवैध डोडाचुरा तस्करी की मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे वाले ट्रक में अवैध रूप से 102 बोरो में 44 क्विंटल अवैध डोडाचुरा जप्त कर उसके विरूद्ध पुलिस थाना जावद में अपराध क्रमांक 222/12, धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में विचारण के दौरान सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराया, जिस आधार पर आरोपी भगवतसिंह पिता मदनसिंह राजपूत, उम्र-38 वर्ष, निवासी-सूरतसिंह जी का खेडा, तहसील सहाणा थाना गंगापुर, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) को धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. में 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 1,00,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। दुसरे मामले में पुलिस रतनगढ़ को दिनांक 02.12.2009 को मुखबीर सूचना मिली कि आशाराम धाकड़ नाम का व्यक्ति रतनगढ़ बस स्टेण्ड पर राजस्थान की ओर अफीम की तस्करी करने हेतु खड़ा हैं, तब पुलिस द्वारा उसको घेराबंदी कर पकड़ा और उसके कब्जे वाले बेग में से एक किलो अफीम जप्त कर पुलिस थाना रतनगढ़ में अपराध क्रमांक 138/09, धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया व विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में विचारण के दौरान सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराया, जिस आधार पर आरोपी आशाराम पिता नारायण मीणा, उम्र-55 वर्ष, निवासी-ग्राम तलाउ, थाना कुकडेश्वर जिला नीमच को धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. में 08 वर्ष के सश्रम कारावास व 80,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की और से उक्त दोनो प्रकरणों में पैरवी श्री अरविंद शर्मा, अतिरिक्त लोक अभियोजक, जावद द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]