कमल शर्मा @ एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आज बीजेपी के विधायक एवं कार्यकर्ता ने नीमच के विजय टाकीज चौराहा पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया। आज पूरा देश जहाँ सेना के साथ खड़ा है वही कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने सेना की वीरता पर सवाल उठाए जो कि बड़े ही शर्म की बात है जहाँ तक मेरा निजी मत है आप बेशक बीजेपी का विरोध करो मोदी का विरोध करो पर कम से कम देश का विरोध सेना का विरोध मत करो। वो काम दिग्विजय सिंह ने सेना पर सवाल उठाकर पूरा कर दिया। आज अमेरिका फ्रांस व अन्य देश आतंक के खिलाफ एक झूट होकर भारत के साथ खड़े हैं वही अपने ही देश के नेता सेना की वीरता शहादत पर सवाल उठा रहे हैं।
एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नीमच में पुतला दहन कर करा विरोध प्रदर्शन।




