Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • आज शाम होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान,

आज शाम होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान,

जागरण@ आज शाम होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 बजे प्रेस चुनाव आयोग रविवार शाम 5 बजे तारीखों का ऐलान करेगा।... नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा चुनाव की घोषणा का इंतजार रविवार को खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग रविवार शाम 5 बजे तारीखों का ऐलान करेगा। इसके साथ ही आचार संहिता भी लग जाएगी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, इस बाबत रविवार को राजधानी के विज्ञान भवन के हॉल नंबर एक में प्रेसवार्ता होगी।लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा भी होगी। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी को अनिवार्य किया गया था। बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो रहा है। लोकसभा चुनाव अप्रैल व मई में कराए जाएंगे। मई के तीसरे हफ्ते में वोटों की गिनती होगी। सात या आठ चरणों में चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। पहली वोटिंग 12 अप्रैल को उत्तर पूर्व में हो सकती है। तारीखों की घोषणा के बाद अगले सप्ताह पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। सुरक्षा और लॉजिस्टिक पर आयोग गृह मंत्रलय से बातचीत कर चुका है। बता दें कि इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में वापसी के प्रयास में जुटे हैं और कुछ विपक्षी दलों ने सत्ताधारी भाजपा को टक्कर देने के लिए गठबंधन बनाया है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]