Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • 3.5 क्विंटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को 20 वर्ष तथा एक आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं क्रमशः 02 लाख व 01 लाख रू. का जुर्माना।

3.5 क्विंटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को 20 वर्ष तथा एक आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं क्रमशः 02 लाख व 01 लाख रू. का जुर्माना।

जावद। विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस. एक्ट जावद के विशेष न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसौदिया द्वारा 02 आरोपियो को टाटा वाहन से 3.5 क्विंटल अवैध डोडाचूरा की तस्करी करने के आरोप में एक आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 02 लाख रूपयें जुर्माना तथा 01 आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास व 01 लाख रू. से दण्डित किया। अभियोजन मीड़िया सेल प्रभारी एडीपीओं रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06.06.2014 को पुलिस जावद को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की एक टाटा वाहन क्रमांक आर. जे. 27 यु.ए. 5600 से दों व्यक्ति अवैध रूप से डोडाचूरा नीमच-नयागॉव हाईवे से कानका तिराहा होते हुए राजस्थान की तरफ जाने वाले है। पुलिस जावद मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुची तो उक्त वाहन आता हुआ दिखा, जिसकों रोकनें पर उसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे, जिनकें कब्जे से वाहन में कुल 03 क्विंटन 48 किलो ग्राम अवैध रूप से रखा हुआ जप्त किया। दोनों आरोपीयों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरूद्व पुलिस थाना जावद में अपराध क्रमांक 228/14, धारा 8/15, 25 एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के अंतर्गत पंजीबद्व कर विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। श्री अरविंद शर्मा, एजीपी द्वारा न्यायालय में जप्तीकर्ता अधिकारी, पंचसाक्षी सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अवैध डोडाचूरा की तस्करी ले जाने के अपराध को प्रमाणित कराकर, आरोपीगण को कठोर दंड से दण्डित किये जाने का अनुरोध किया गया। श्री नीतिराज सिंह सिसौदिया, विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस. एक्ट जावद द्वारा आरापी (1) नाहरसिंह पिता बंशीलाल बंजारा, उम्र-20 वर्ष, निवासी ग्राम गणेशपुरा, थाना भींडर, जिला उदयपुर (राजस्थान) को धारा 8/15(सी) व धारा 25 एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के अंतर्गत 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रूपये के अर्थदण्ड, इस प्रकार कुल 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 02 लाख रूपये जुर्माने सें दण्डित किया तथा (2) भेरूलाल पिता हिरालाल मीणा, उम्र-26 वर्ष, निवासी ग्राम गणेशपुरा, थाना भींडर, जिला उदयपुर (राजस्थान) को धारा 8/15(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के अंतर्गत 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 01 लाख रूपये के अर्थदण्ड के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]