Follow Us

बाईक चोर को 6 माह का सश्रम कारावास।

नीमच। श्री एम. ए. देहलवी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा एक आरोपी को मोटरसाईकल चोरी करने के आरोप का दोषी पाकर 6 माह के सश्रम कारावास एवं 1,500रू. जुर्माने से दण्डित किया गया। अभियोजन मीड़िया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 8 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 10.03.2011 शाम के 07:15 बजे की हैं। फरियादी जगदीश उसकी हिरो होण्डा मोटरसाईकल को फव्वारा चौक, नीमच स्थित सैनी पान वाले के यहां चाबी लगी हुई ही खड़ी करके सामान लेने गया, जब थोडी देर बाद सामान लेकर वापस आया तो उसकी मोटरसाईकल चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट उसने पुलिस थाना नीमच केंट में की जिस पर से अपराध क्रमांक 536/2011, धारा 379 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस नीमच केंट द्वारा दो आरोपीयों नाथूसिंह सौंधिया व मंगलसिंह सौंधिया को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी गई मोटरसाईकल को जप्त किया तथा शेष विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। विचारण के दौरान एक आरोपी नाथूसिंह के फरार हो जाने से मंगलसिंह के विरूद्ध विचारण चला। श्री आकाश यादव, एडीपीओ द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान फरियादी, विवेचक तथा अन्य आवश्यक साक्षीयों के बयान कराकर आरोपी द्वारा मोटरसाईकल चोरी किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराया गया तथा दण्ड के प्रश्न पर तर्क दिया कि वर्तमान में बढती हुई चोरी घटनाओं को देखते हुए आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित जाये। *श्री एम. ए. देहलवी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच* द्वारा आरोपी मंगलसिंह पिता अर्जुनसिंह सौंधिया, उम्र-25 वर्ष, निवासी-ग्राम नागड़ पिपलिया, थाना-नारायणगढ, जिला-मन्दसौर को धारा 379 भादवि (चोरी करना) के अंतर्गत 6 माह के सश्रम कारावास एवं 1,500रू. जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री आकाश यादव, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]