Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • अमानत में खयानत करने वाले आरोपी को 3 माह का सश्रम कारावास व जुर्माना।

अमानत में खयानत करने वाले आरोपी को 3 माह का सश्रम कारावास व जुर्माना।

नीमच। श्री एम. ऐ. देहलवी, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा एक आरोपी को कुर्क संपत्ति को न्यायालय में पेश करने का नोटिस देने के बावजूद कुर्क संपत्ति को न्यायालय में पेश नही करके अमानत में खयानत करने के आरोप का दोषी पाकर 3 माह के सश्रम कारावास एवं 2,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी, एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी खेमराज व सुंदरलाल के बीच चले सिविल वाद में न्यायालय में सुंदरलाल के पक्ष में 3,05,350रू. की डिक्री पारित की थी। सुंदरलाल द्वारा 3,05,350रू. की वसूली के लिए वर्ष 2012 में बजावरी प्रकरण लगाया, जिसमें न्यायालय द्वारा कुर्की वारण्ट जारी किया गया, जिसकी वसूली के लिए न्यायालय का कर्मचारी आरोपी के ग्राम पिपलिया चारण गया, जहा से आरोपी द्वारा रूपये न दिये जाने पर उससे दो भैंस व अन्य संपत्ति को कुर्क कर, आरोपी को इस शर्त के साथ सुपुर्दगी पर दिया की जब भी न्यायालय आदेश करेगा उसे वह न्यायालय में प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद न्यायालय द्वारा नोटिस दिये जाने पर भी आरोपी द्वारा संपत्ति को न्यायालय में प्रस्तुत नही करने पर उसके विरूद्ध पुलिस थाना नीमच सिटी में अपराध क्रमांक 540/18, धारा 406 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। श्री विवेक सोमानी, ए.डी.पी.ओ. द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में संपत्ति कुर्क करने वाले व नोटिस तामिल करने वाले न्यायालय के कर्मचारियों सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराकर, दण्ड के प्रश्न पर तर्क दिया कि न्यायालय का आदेश नही मानकर अमानत में खयानत करने वाले आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। श्री एम. ऐ. देहलवी, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा आरोपी खेमराज पिता भूवानीराम रावत, उम्र-65 वर्ष, निवासी-पिपलिया चारण, जिला नीमच को धारा 406 भादवि (अमानत में खयानत करना) में 3 माह का सश्रम कारावास एवं 2,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्री विवेक सोमानी, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]