Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • रितेश कुमार सोमपुरा को माह अप्रैल में भी नीमच जिले का सर्वश्रेष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी घोषित किया गया।

रितेश कुमार सोमपुरा को माह अप्रैल में भी नीमच जिले का सर्वश्रेष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी घोषित किया गया।

जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा बताया गया कि जिला मुख्यालय नीमच में पदस्थ श्री रितेश कुमार सोमपुरा, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी को नीमच जिले में पदस्थ 10 सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा किये गये कार्यो के मूल्यांकन के आधार पर माह अप्रैल में जिले का सर्वश्रेष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी घोषित किया। श्री राजेन्द्र कुमार, पुलिस महानिदेशक/संचालक, लोक अभियोजन, (म.प्र.) द्वारा प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर पर पदस्थ सभी अभियोजन अधिकारीयों द्वारा किये जाने वाले कार्यो के मूल्यांकन किये जाने हेतू प्रॉसीक्यूशन परर्फोमेंस इवोल्यूशन सिस्टम को लागू किया, जिसमें कि सभी अभियोजन अधिकारी द्वारा प्रतिदिन न्यायालय में किये जाने वाले कार्यो की ई-प्रोसीक्यूशन एप्प पर एंट्री की जाती हैं, जिसमें की प्रत्येक कार्य के अंक निर्धारित होते हैं तथा प्रति माह जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्राप्त किये गये अंको के आधार पर सर्वश्रेष्ठ अभियोजन अधिकारी घोषित किया जाता हैं। इसी प्रणाली के अंतर्गत श्री रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा जिला मुख्यालय नीमच में पदस्थापना के दौरान न्यायालय में किये गये कार्या के आधार पर माह अप्रैल में सर्वाधिक 2030 अंक प्राप्त किये हैं, जिस आधार पर उनको नीमच जिले का सर्वश्रेष्ठ अभियोजन अधिकारी घोषित किया गया हैं। इस उपलब्धि पर जिले में पदस्थ सभी अभियोजन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा उनको बधाई प्रेषित की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]