Follow Us

  • Home
  • /
  • अपराध
  • /
  • हैवानियत : शहडोल जिले में नौ दिन के मासूम को गर्म लोहे से दागा।

हैवानियत : शहडोल जिले में नौ दिन के मासूम को गर्म लोहे से दागा।

भोपाल। मानव अधिकार आयोग ने आदिवासी बहुल शहडोल जिले में अंधविश्वास के चलते मासूम बच्चों को गर्म लोहे से दागने के मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। नौ दिन के एक मासूम को गर्म लोहे के सरिया से दागने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम खेरवहा गांव में नवजात शिशु को अंधविश्वास के फेर में उसके परिजनों ने गर्म लोहे से दाग दिया। कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र के दूधी गांव में भी सामने आया था। जहां पांच माह की कुपोषित बच्ची को उसके परिजनों ने लोहे की छड़ से पेट और पीठ में दाग दिया था जिससे बच्ची की मौत हो गई थी। घटना पर मप्र मानव अधिकार आयोग ने शहडोल जिला पुलिस अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने जिले में इस तरह के अंधविश्वास की रोकथाम के लिए किए गए जनजागरुकता के प्रयासों की जानकारी भी मांगी है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]