Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • मासूम से दुष्कर्म कर नृशंस हत्या करने के विरोध में प्रदर्शन व श्रद्धांजलि आज

मासूम से दुष्कर्म कर नृशंस हत्या करने के विरोध में प्रदर्शन व श्रद्धांजलि आज

नीमच। नन्ही मासूम ट्विंकल शर्मा के साथ दुष्कर्म कर नृशंस हत्या करने के विरोध में आज दिनाँक- 08 जून, शनिवार शाम 6 बजे स्थानीय शहीद हैमु कालानी चौराहा नीमच पर सिन्धु सेना व आमजन द्वारा प्रदर्शन कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सिन्धु सेना नीमच जिला इकाई के जिलाध्यक्ष गजेंद्र चांवला ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों अलीगढ निवासी बनवारीलाल शर्मा की ढाई वर्षीय नन्ही सी मासूम बालिका ट्विंकल शर्मा के साथ जाहिद, असलम व उसके साथियों ने बर्बरता पूर्वक दुष्कर्म करने के बाद ट्विंकल का हाथ अंग से अलग कर दिया व पैर तोड़ दिया, मासुम की आँखें व शरीर के अन्य अंग भी निकाल लिए गये और पहचान छुपाने की बदनियत से मासूम पर तेज़ाब डालकर जलाया गया..!! इसके विरोध में सिन्धु सेना व "सर्व हिन्दू समाज" के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मासुम ट्विंकल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आप सभी आमजनों से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में आज शाम 6 बजे शाहिद हेमू कालानी चौराहे पर सयुक्त रूप से एकत्रित होकर उस मासूम बच्ची के न्याय के लिये उपस्थित हो आवाज बुलंद करें।ताकि दरिंदो को शीघ्र उनके द्वारा किये गए घिनोने कृत्य की कड़ी से कड़ी सजा व मासूम को इंसाफ मिल सकें।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]