Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • भीषण गर्मी के कारण मध्‍यप्रदेश में अब 24 जून से खुलेंगे स्‍कूल।

भीषण गर्मी के कारण मध्‍यप्रदेश में अब 24 जून से खुलेंगे स्‍कूल।

स्‍कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बारे में सोमवार को आदेश जारी होंगे। भोपाल। प्रदेश में चल रही लू के हालात को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। अब प्रदेशभर के सरकारी और निजी स्कूल 24 जून से खुलेंगे। भीषण गर्मी के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। अब सरकारी और निजी स्कूल 17 जून के बजाय 24 जून को खुलेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभु राम चौधरी ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में फैसला लिया गया है कि अब निजी और सरकारी स्कूल 24 जून से खुलेंगे। हालांकि निजी स्कूल प्रबंधनों ने पहले ही छुटि्टयां आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया था। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि गर्मी के प्रकोप और बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश का एक सप्ताह का समय और बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी होंगे लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि नहीं बढ़ाई गई है, वे 10 जून से स्कूल जाएंगे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]