Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पत्रकार संगठन ने पत्रकारों की अभिव्यक्ति की आजादी के हनन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

पत्रकार संगठन ने पत्रकारों की अभिव्यक्ति की आजादी के हनन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों के राष्ट्रीय स्तर के सशक्त संगठन आइसना के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश जी भार्गव के निर्देशन में आज स्थानीय जिला कलेक्टर कार्यालय में मध्य प्रदेश सहित भारत के संपूर्ण राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम पत्रकारों की अभिव्यक्ति की आजादी के हनन के मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें बताया गया कि पत्रकारिता संविधान का चौथा स्तंभ होकर हमेशा बेहतर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाहन करती है । परंतु बीते कुछ समय से लगातार पत्रकारों की अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाम लगाने के प्रयास देश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिले हैं । • नीमच में बीते दिनों तार्किक मुद्दे पर बाइट लेने के लिए पहुंचे पत्रकारों के साथ तात्कालिक जिला परिवहन अधिकारी ने अभद्रता की। • नीमच में बीते दिनों जीरन मैं डोडा चूरा पकड़ने की कार्यवाही पर समाचार लिखने पर अज्ञात आरोपी द्वारा पत्रकार महेश जैन को जान से मारने की धमकी दी । • हाल ही में नीमच जिले के जीरन के पत्रकार गण जब एक समाचार के संदर्भ में जानकारी लेने जीरन पुलिस थाने पहुंचे तो वहां पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ असंगत व्यवहार किया । • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पोस्ट को लेकर स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया को गिरफ्तार किया गया । • उत्तर प्रदेश के शामली में पटरी से उतरी मालगाड़ी पर स्टोरी करने गए पत्रकार अमित शर्मा से जीआरपी जवानों ने मारपीट की । • प्रतापगढ राजस्थान के रठाजना थाना क्षेत्र के गांव थडा मे एक पत्रकार देवीलाल मालवीय को गोली मारी । • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार किया गया । महोदय उपरोक्त के अलावा भी कई ऐसे उदाहरण हैं जब पत्रकारों की आवाज को दबाने की कोशिश लगातार की जा रही है । हमारा संविधान हमें लिखने, बोलने की आजादी देता है । परंतु ऐसा यथार्थ में नही हो पा रहा । चूंकि किसी भी प्रदेश की कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री गणों के पास रहती है ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित देश के सभी मुख्यमंत्री गण से निवेदन है कि पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट सहित हर विभाग में पत्रकारों से सम्मानजनक व्यवहार के लिए सख्त आदेश दिए जाएं । ज्ञापन आइसना के जिला अध्यक्ष हरीश अहीर के नेतृत्व में सौंपा गया इस दौरान अविनाश जाजपुरा, संजय यादव, गोपाल मेहरा, अफजल कुरेशी, राकेश गुर्जर, राकेश मालवीय, नरेंद्र गहलोत, मनोज मीणा, विनोद गोठवाल, महेश जैन, अजय चौधरी, रूपेश शक्तावत, नारायण सोमानी, अरुण यादव, लोकेंद्र फतनानी, कपिल नागदा, महेश बैरागी, दिनेश नलवाया, दिग्विजय सिंह प्लास, नंदकिशोर दमामी, राहुल मेघवाल, राजेंद्र सिंह राठौड़, संजय नागदा, राकेश सिंह परिहार, रमेश राठौड़, संजय नागोरी, भगत वर्मा, विजित राव महाडिक, गिरजा शंकर परिहार, कपिल नागदा, आशीष बैरागी, राजकुमार जैन, जावेद खान, संजय नागदा, नोशाद पठान, मनीष सोनी, आमिर खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण मौजूद रहे ।

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]