Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नीमच जेल से 4 कैदी फरार महकमे में हड़कंप सर्चिंग जारी

नीमच जेल से 4 कैदी फरार महकमे में हड़कंप सर्चिंग जारी

नीमच|मध्यप्रदेश के नीमच जिला जेल से कैदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है| प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के जिला जेल से चार कैदी फरार हुए हैं| इसमें दो एनडीपीएस ,एक हत्या और एक रेप का आरोपी है। आरोपियों में दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। वहीं राजस्थान की झालावाड़ जेल से भी कैदी फरार हुए हैं। कैदियों के फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है| जानकारी के मुताबिक नीमच जिला जेल से सुबह तड़के 4 से 4:30 बजे के बीच जेल के बैरक क्रमांक 11 से चार कैदी सरिया काटकर फरार हुए हैं| बताया जाता है कि जेल की चारदीवारी के बाहर से किसी ने रस्सी के माध्यम से फरार कराया है। फरार कैदियों में से दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। वहीं खास बात यह है कि राजस्थान की झालावाड़ जेल से भी कैदियों के फरार होने की सूचना है, इसका कोई लिंक हो सकता है| फिलहाल पुलिस सर्चिंग में जुटी हुई है| *फरार कैदियों के नाम* 1. नारसिंह पिता बंसीलाल बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुरा थाना भिंडर जिला उदयपुर- एनडीपीएस में 10 साल की सजा। 2. दुबे लाल पिता दशरथ धुर्वे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गोगरी थाना नौगांव जिला मंडला- 376 में 10 वर्ष की सजा। 3. पंकज पिता रामनारायण मोंगिया उम्र उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नल वाई थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़- एनडीपीएस में बंद। 4. लेख राम पिता रमेश बावरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चंदवासा थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर।

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]