Follow Us

  • Home
  • /
  • अपराध
  • /
  • अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट: भृष्टाचार में लिप्त अधिकारों को हटाने के लिए अनोखा विरोध प्रदर्शन।

अभिलाषा तिवारी की रिपोर्ट: भृष्टाचार में लिप्त अधिकारों को हटाने के लिए अनोखा विरोध प्रदर्शन।

अभिलाष तिवारी कटनी @मुँह में काली पट्टी बांधे, हाथ मे नारे लिखे तख्ती लिए शख्स रजनीकांत मिश्रा है, जो कटनी जिले के बरही तहसील में पदस्थ राजस्व अधिकारी व पटवारियों को हटाने की गुहार लगा रहा है। युवक का आरोप है कि बरही तहसीलदार व राजस्व अमला पूरी तरह से भ्रष्ट्राचार में लिप्त है, इनसे क्षेत्र के किसान, गरीब, मजदूर खासे पीड़ित व प्रताड़ित हैं। तख्ती में सावधान! बरही में प्रशासनिक गुंडागर्दी चरम पर लिखा हुआ था। पुलिस ले गई तंबू, साउंड सिस्टम सोशल एक्टिविस्ट रजनीकांत मिश्रा पिछले एक माह से बरही के राजस्व अमले को हटाने की मांग कर रहा है। 28 जून को उसने तहसील कार्यलय के सामने आंदोलन करने का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया था, जब युवक आंदोलन के लिए तंबू लगा रहा था, तभी बरही पुलिस पहुँची और यह कहते हुए की परमीशन नही है और तंबू व साउंड सिस्टम उठाकर ले गई। युवक मुँह में काली पट्टी बांधकर तहसील के सामने ही धरने पर बैठ गया, इतना ही नही उसने पूरे नगर का भी भृमण किया। काली पट्टी बांध कर किया विरोध आंदोलनकारी को जब तंबू नही गाड़ने दिया गया , तब उसने मुह में काली पट्टी बांधकर, हांथ में नारे लिखे तख्तियां लेकर दोपहर से शाम तक सड़क में तहसील कार्यलय के सामने धूम-घूमकर अपना विरोध दर्ज कराया। झूँठा मामला दर्ज कराने का आरोप आंदोलनकारी रजनीकांत का यह भी आरोप था कि तहसील में व्याप्त भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जब उसने आवाज उठाई, तो एक माह पूर्व एक आदिवासी महिला पटवारी द्वारा उस पर झूँठा प्रकरण दर्ज करा दिया गया। युवक के इस अनूठे विरोध प्रदर्शन से जहां आमजन की दिलचस्पी बढ़ रही थी, तो वही राजस्व अमला व पुलिस दिनभर टेंशन में रहीं। गौरतलब है कि पूरा बरही क्षेत्र इन दिनों जहाँ रेत के अवैध कारोबार के लिए पूरे जिले में सुर्खियों में है, जिसमे स्थानीय राजस्व अमले की संलिप्तता के आरोप लग रहे है, तो वही तहसील में हावी निरंकुशता से जरूरतमंद भटक रहा है, जिसका विरोध उक्त युवक पिछले एक माह से लगातार कर रहा है। युवक के इस अनूठे प्रदर्शन से राजस्व व पुलिस महकमे की नींद हराम है।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

विडियो

[ View All ]