Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नीमच अभियोजन मीडिया सेल - मध्यप्रदेश में नंबर 1

नीमच अभियोजन मीडिया सेल - मध्यप्रदेश में नंबर 1

नीमच। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा बताया कि अभियोजन मीडिया सेल मध्यप्रदेश की रिपोर्ट अनुसार माह जून 2019 के लिए जिला नीमच को मीडिया के विभिन्न माध्यमो से 689 न्यूज प्रकाशन कराने के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ हैं। मध्यप्रदेश अभियोजन में न्यूज प्रकाशन द्वितीय जिला बुरहानपुर तथा तृतीय जिला खरगोन रहा हैं। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि श्री आर. आर. चौधरी, डीपीओ के सफल नेतृत्व में मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा, सहायक मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ विपिन मण्डलोई, सभी अभियोजन अधिकारियों, मीडिया सेल टीम तथा सबसे महत्वपूर्ण नीमच के मीडिया परिवार के सहयोग से प्राप्त की गई हैं। श्री राजेन्द्र कुमार, पुलिस महानिदेशक (आईपीएस) एवं संचालक, लोक अभियोजन (म.प्र.) के इस नवाचार से लोक अभियोजन संचालनालय म.प्र. द्वारा प्रत्येक जिले में अभियोजन अधिकारियो द्वारा किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों, उपलब्धियो एवं जिला व तहसीलो के न्यायालयो द्वारा शासन के पक्ष में दिये गये निर्णयों में अभियोजन अधिकारियो की प्रभावी भूमिका से संबंधित समाचार विभिन्न मीडिया माध्यमो, समाचार पत्रो में प्रकाशित कराये जाने हेतु प्रत्येक जिले के अभियोजन कार्यालय में एक मीडिया सेल का गठन किया गया है। जिसका प्रभारी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी रहता है। जिसे संबंधित जिले के उपसंचालक अथवा जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा मीडिया सेल प्रभारी के रूप में नामांकित किया जाता हैं। मध्यप्रदेश के सभी जिलो के मीडिया सेल प्रभारी द्वारा प्रतिदिन उनके द्वारा विभिन्न माध्यमो से प्रकाशित कराये गये समाचारो को प्रमाण सहित मीडिया सेल, मध्यप्रदेश अभियोजन में दर्ज कराया जाता है तथा उसको व्हाट्स-अप गु्रप व फेसबुक पेज पर साझा किया जाता हैं। इस कार्य के परिणाम स्वरूप लोक अभियोजन की कानून व्यवस्था एवं लोक न्याय में सजग प्रहरी की प्रभावी भूमिका अभिव्यक्त होती है तथा अपराधियो को दण्डित किये जाने के समचार के प्रचार प्रसार से आम-जनता कानूनी व्यवस्था में विश्वास बढ़ता हैं व अपराधियो में भय व्याप्त होता हैं। यह उल्लैखनीय हैं कि अभियोजन मीडिया सेल का प्रारम्भ अक्टूबर 2017 से हुआ था तब से ही जिला नीमच हमेशा टॉप तीन में ही रहा है, इस उपलब्धि को प्राप्त करने में मीडिया परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा हैं, जिनके द्वारा लोकहित की खबरो को प्राथमिकता से न्यूज एप्लीकेशन व समाचार पत्रो में प्रकाशित कराया गया, जिसके लिए प्रथमतः मीडिया परिवार बधाई के पात्र हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]