Follow Us

बिजली के खंभे से चिपकने से मासूम की मौत।

नीमच, रविवार सुबह 9 बजे शास्त्री नगर नीमच में एक 8 साल का मासूम खंभे से चिपक कर बिजली के खंभे से चिपक गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि शास्त्री नगर, नीमच के मकान नंबर 51 में रहने वाला मासूम ईश्वर पिता जनक कुशवाह उम्र 8 वर्ष सुबह जब खेलने के लिए घर के बाहर आया तो बिजली के पोल को हाथ लगाते ही चिपक गया। चिपकते ही उसके मुंह से झाग आने लगी और वह पूरी तरह सिकुड़ गया। पन्द्रह मिनट तक वहां पड़ा रहा। मासूम का पिता जनक कुशवाह किराए से रहता है और पानी पतासे का ठेला लगाकर जीवन निर्वहन कर रहा है। मासूम की मौत के बाद मां-बाप का हाल बुरा है। मौके पर मय टीम के पहुंचे एमपीईबी के अधीक्षण यंत्री विजय वर्मा ने इस प्रतिनिधि को बताया कि बरसात एवं सर्दी के मौसम में सर्विस लाइन के तारों में नमी आ जाती है जिस कारण सर्विस लाइन क्रेक हो गई और लोहे के खंभे में लीकेज होने से खंभा छूते ही मासूम चपेट में आ गया। पंचनामा बनाकर पुलिस की सहायता से शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]