Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • Man vs Wild में नजर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Bear Grills ने शेयर की शूटिंग की तस्वीरें और Video

Man vs Wild में नजर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Bear Grills ने शेयर की शूटिंग की तस्वीरें और Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही Bear Grills के मशहूर शो Man vs Wild में नजर आने वाले हैं। अपने युवा जज्बे से लोगों को प्रेरित करने वाले प्रधानमंत्री मोदी की शो के होस्ट Bear Grills के साथ तस्वीरें खुद Grills ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए लोगों के प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर्यावरण परिवर्तन और एनिमल कंजर्वेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए इस शो का हिस्सा बने हैं। डिस्कवरी चैनल पर आ रहे मैन वर्सेस वाइल्ड के एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी एडवर्ड माइकल ग्रिल्स के साथ उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में शूटिंग कर चुके हैं। इस स्पेशल शो में दोनों ही वन्य जीवन को संरक्षित करने के महत्व पर प्रकाश डालते नजर आएंगे। यह शो 12 अगस्त को दिखाया जाएगा। इस शो के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'मैं चार साल से प्रकृति के साथ रहा, पहाड़ों और जंगलों में। इन चार सालों का मेरी जिंदगी पर गहरा असर है। इसलिए जब मुझे राजनीति से परे प्रकृति के बीच जाकर इस शो को करने के लिए पूछा गया तो मैं इसके लिए तैयार हो गया।' उन्होंने आगे कहा कि, 'यह दुनिया को यह दिखाने का सही मौका है कि भारत के पास कैसा प्राकृतिक हैरेटेज है और साथ ही प्रकृति के साथ रहने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी जोर दे सकें।' वहीं Bear Grills ने इस एपिसोड को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ वक्त बिताकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि दुनिया के 180 देशों के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनजाना पक्ष देखेंगे।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

विडियो

[ View All ]