Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों का जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कलेक्टर एवं एस.पी. सहित जिलें के पुलिस अधिकारी मीडियाकर्मी एवं समिति के लगभग 800 सदस्य सम्मिलत।

ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों का जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कलेक्टर एवं एस.पी. सहित जिलें के पुलिस अधिकारी मीडियाकर्मी एवं समिति के लगभग 800 सदस्य सम्मिलत।

नरेंद गहलोत@ नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 23.02.2019 को प्रत्येक जिलें में ग्राम/नगर रक्षा समितियों के पुर्नगठन किया जाने संबंधी घोषणा अन्तर्गत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा ग्राम/नगर रक्षा समितियों के पुर्नगठन के तारतम्य में एसपी राकेश कुमार सगर द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को ग्राम/नगर रक्षा समितियों के अन्तर्गत कार्यो एवं दायित्वों के निर्वहन की समीक्षा म.प्र.ग्राम रक्षा समिति अधिनियम 1999 एवं नियम 2003 के अन्तर्गत करते हुए अधिनियम के अधीन ग्राम/नगर रक्षा समितियों के पुर्नगठन के आदेश जारी किये गये है। आज दिनांक 02.08.19 को ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों का जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कलेक्टर अजय सिंह गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर की अध्यक्षता में स्थानीय लायन्स डेन में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कलेक्टर नीमच अजय सिंह गंगवार एवं एसपी राकेश कुमार सगर द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष दीप पृज्वलित कर किया गया। ग्राम/नगर रक्षा समिति के जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा म.प्र. के सभी जिलों में चलाई जा रही स्टुडेंट पुलिस केडेट योजना के अन्तर्गत नीमच शहर की चयनित छात्राओं एवं उक्त स्कुल के शिक्षकों द्वारा भी उपस्थित रहकर पुलिस विभाग में ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों के चयन एवं उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अजय सिंह गंगवार द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि पुलिस का मूल कार्य सम्पत्ति की रक्षा करना, अपराध हाने से रोकना, अपराधियों को पकड़ना एवं उन्हे सजा दिलवाना होता है। वर्तमान में पुलिस बल जनसंख्या के मान से अत्यधिक कम है एवं पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास पैदा हो सके इसकी महत्वपूर्ण कड़ी ग्राम रक्षा समिति है। ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण दायित्व बच्चों एंव महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकना एवं उन अपराधों से संबंधित सूचनाएं पुलिस विभाग को अविलंब उपलब्ध कराना होता है। समिति के सदस्यों को समाज की कुरूतियों के खिलाफ कार्य करना चाहियें। पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि जिला नीमच म.प्र. के सबसे ज्यादा साक्षर जिलों की श्रेणी में सम्मिलित है। ग्राम रक्षा समिति के माध्यम से आम जनता के मध्य सुरक्षा की भावना स्थापित करते हुए समिति के सदस्यों से पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग की अपेक्षा किये जाने हेतु सदस्यों को बताया। ग्राम रक्षा समिति के सदस्य द्वारा विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में पुलिस का कार्य करने के दौरान कोई क्षति होती है तो उसकी क्षतिपूर्ति का भी अधिनियम में प्रावधान है। एसपी राकेश कुमार सगर द्वारा ग्राम/नगर रक्षा समिति को थाना स्तर पर और मजबुत बनाने एवं ग्राम स्तर/थाना स्तर एवं अनुभाग स्तर पर ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों के सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने संबंधी निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये गये। एस.पी. श्री सगर द्वारा भूमि विवाद संबंधी मामलों पर जोर देते हुए बताया गया कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य में आबादी बढ़ने के साथ साथ भूमि संबंधी विवादों में वृद्वि एवं आपसी वैमनस्यता को खत्म करने , जमीन संबंधी विवादों का समय पर निराकरण नही होने एवं कई बार उक्त विवादों के विकराल रूप धारण करने संबंधी कारणों को दृष्ट्गित रखते हुए ‘‘ग्राम शांति अभियान‘‘ प्रारंभ किया गया है,जिसके अन्तर्गत पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से भूमि विवादों का निराकरण किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि ग्राम/नगर रक्षा समिति अधिनियम के अन्तर्गत ग्राम रक्षा समिति सदस्यों को (विशेष पुलिस अधिकारी) लोक सेवक के रूप में अधिनियम में उल्लेखित अधिकारों एवं दायित्वों के अनुरूप कार्य करना चाहियें। ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस के एक सहयोगी संगठन के रूप में खड़े होकर जहॉ भी समस्या हो पुलिस का सहयोग करना चाहिये। ग्राम/नगर रक्षा समिति के अन्तर्गत जिला संरक्षक, मुख्य संरक्षक एवं थाना संरक्षक होकर पुलिस विभाग के लिये संगठन एवं शक्ति के रूप में कार्य करना है। मिश्रा द्वारा स्टूडेंट पुलिस केडेट योजना के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम/नगर रक्षा समिति के सम्मेलन में छात्रों को सम्मिलित करने का उद्वेश्य पुलिस की कार्यप्रणाली के बारें में जानकारी रखना एवं ग्राम/नगर रक्षा समिति का पुलिस विभाग में कार्य करने हेतु योग्यता तथा उनके दायित्वों के बारें में जानकारी देना है। ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों के जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा आर.एस.अम्ब, उप पुलिस अधीक्षक सोनु डाबर, जिलें के समस्त पत्रकारगण, रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस थानों में पुर्नगठित ग्राम/नगर रक्षा समितियों के लगभग 800 सदस्य सम्मिलित हुए। ग्राम/नगर रक्षा समिति के जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर के दौरान सदस्यों को कर्तव्य के दौरान पहनने हेतु जैकेट एवं केप का वितरण थानावार किया गया। ग्राम/नगर रक्षा समिति के जिला स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर के अंत में नशें का सेवन नही करने संबंधी शपथ ‘‘मैं शपथ लेता हूॅ कि, मैं स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नही करूॅगा ना ही किसी अन्य व्यक्ति को नशा करने के लिये प्रोत्साहित करूॅगा एवं समाज में नशामुक्ति के लिये में महत्वपूर्ण योगदान दूंगा‘‘ सम्मेलन में उपस्थित सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों, मिडियाकर्मियों एवं ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा ली गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]