Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • निर्मल मूंदड़ा : टप्पा तहसीलदार एम.एस.डांगी ने किया शासकीय मा.वि. बोरदिया का निरीक्षण।

निर्मल मूंदड़ा : टप्पा तहसीलदार एम.एस.डांगी ने किया शासकीय मा.वि. बोरदिया का निरीक्षण।

बच्चों से पूछा उनके भविष्य का लक्ष्य,अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय का पिरियड भी लीया। ------- रतनगढ टप्पा कार्यालय पर वर्तमान मे स्थानांतरित होकर आए नायब तहसीलदार महेंद्रसिंह डांगी द्वारा अचानक नीमच जिले के उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में ख्याति पा चुके सिंगोली तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बोरदिया का ओचक निरीक्षण किया गया अचानक विद्यालय में अधिकारी के पहुंचने से पहले तो बच्चों में घबराहट का वातावरण निर्मित हो गया लेकिन बाद में जब तहसीलदार श्री डांगी के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल पाटीदार से मिलकर कक्षाओं का निरीक्षण करने एवं छात्र छात्राओं से वार्तालाप व जनसंवाद करने की इच्छा जाहिर की कक्षाओं में पहुंचकर श्री डांगी द्वारा चर्चा परिचर्चा शुरू की गई तो छात्र छात्राओं के द्वारा भी सहजता से उनके सभी प्रश्नों के जवाब दिए विद्यालय की कक्षाओं में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से उनके बड़े होकर भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा साथ ही यह भी पूछा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप किस प्रकार की तैयारी करेंगे तो बच्चों के द्वारा भी किसी ने बड़ा होकर इंजीनियर तो किसी ने डॉक्टर तो किसी ने कलेक्टर किसी ने शिक्षक किसी ने वैज्ञानिक तो किसी ने तहसीलदार बनने की इच्छा जाहिर की जिस पर तहसीलदार श्री डांगी बहुत प्रसन्न हुए एवं छात्र छात्राओं को बताया कि इन सबके लिए आपको बहुत अधिक पढ़ाई कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भरसक प्रयत्न करना पड़ेगा क्या आप सब यह कर सकेंगे तो सभी छात्र छात्राओ ने कहा कि हम निश्चित रूप से अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे इस अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा भी कई प्रकार के प्रश्न तहसीलदार महोदय से पूछे गए जिस पर उन्होंने सभी प्रश्नों को सुनकर छात्र- छात्राओं के प्रश्नों के संतुष्टि प्रद जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया बच्चों से उनकी पढ़ाई के साथ ही अन्य किसी परेशानी के संबंध मे भी चर्चा की, *कक्षा 8वीं में लिया पीरियड*- इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री डांगी के द्वारा विद्यालय की कक्षा आठवीं में पहुंचकर बच्चों अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय का पीरियड लिया अंग्रेजी में जहां टेंस एवं ग्रामर के बारे में बच्चों से प्रश्न किए वहीं विज्ञान विषय में भी धातु अधातु चालक परिचालक सहित अन्य कई प्रश्नों को बच्चों से पूछा साथ ही बच्चों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी सहजता से जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया छात्र-छात्राओं की शिक्षा के प्रति लगन एवं उच्च गुणवत्ता को देखकर तहसीलदार श्री डांगी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल पाटीदार एवं सभी शिक्षक,शिक्षिकाओं को बधाई दी एवं और भी लगन एवं ईमानदारी से कार्य कर बेहतरीन परीक्षा परिणाम लाने की शुभकामनाएं दी

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]