Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नीमच RBS हॉस्पिटल की डॉक्टर सोनाली गोयल की लापरवाही से गयी मेरी बच्ची की जान।

नीमच RBS हॉस्पिटल की डॉक्टर सोनाली गोयल की लापरवाही से गयी मेरी बच्ची की जान।

मैंने मेरी फुल सी गुड़िया को खोया है। जो मुझ पर और मेरी पत्नी पर बीत रही है उसे कोई नहीं समझ सकता। यह शब्द है एक पिता के हैं। जिसने नीमच स्थित RBS हॉस्पिटल की डॉक्टर सोनाली गोयल की लापरवाही से अपनी मृत जन्मी बच्ची लिए लिए कहे हैं। मनासा रोड स्थित चौधरी नर्सिंग होम के सामने आरबीएस हॉस्पिटल में 27 अगस्त को डिलीवरी के लिए पीड़ित व्यक्ति की पत्नी को लाया गया। शुरू में तो डॉक्टर ने सब स्थिति नॉर्मल बताई और कहा कि कोई चिंता का विषय नहीं है आप निश्चिंत रहें। अचानक 28 अगस्ता की रात्रि में 1 बजे महिला को घबराहट पेट दर्द व ब्लड प्रेशर की समस्या हुई। एक क्षण के लिए उन्हें लगा कि गर्भ में हलचल बंद हो गई। और सभी परिजन घबराने लगे। जब डॉक्टर से पूछा गया तो उन्होंने सब नॉर्मल बताया व कहा आपको चिंता की जरूरत नहीं है सब ठीक है। अगली ही सुबह 11:00 बजे डॉक्टर सोनाली गोयल ने बताया कि यह केस हम संभाल नहीं सकते। इसे मेडिकल कॉलेज उदयपुर रेफर करना होगा। जब पीड़ित की पत्नी को उदयपुर लाया गया तो वहां उन्होंने मृत बच्ची को जन्म दिया। क्या है पुरा मामल - नीमच के रहने वाले अनिल डॉलर की पत्नी ने 4 वर्ष पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसकी डिलीवरी सोनाली गोयल द्वारा सिविल हॉस्पिटल में की गई थी। जिसमें डॉक्टर ने बताया कि बच्चादानी में.......... होने से अगला बच्चा सीजर ऑपरेशन द्वारा होगा। चिंता का कोई विषय नहीं सीजर से बच्चा होने में विशेष दिक्कत नही है। जब 4 वर्ष बाद तथा अगले गर्भधारण के आठवें महीने बाद अचानक पेट दर्द की समस्या मेरी पत्नी को हुई ( आठवें महीने तक सोनोग्राफी आदि सभी रिपोर्टे नॉर्मल आई ) मैं डॉक्टर सोनाली गोयल के हॉस्पिटल RBS उसे लाया। जहां उसे 2 दिन भर्ती कराया ओर सब नॉर्मल बताया। व 2 दिन बाद सुबह 11:00 बजे डॉक्टर सोनाली गोयल ने कहा इसे उदयपुर रेफर करना पड़ेगा। हम यह केस नहीं संभाल सकते। डॉक्टर ने इसमें कोई फुर्ती नहीं दिखाई। जब मेरी पत्नी को उदयपुर ले जाया गया तो वहां उसने मृत बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर को अगर पता चल रहा था तो उन्होंने पहले उदयपुर क्यों रेफर नहीं किया ? दो दिन तक हॉस्पिटल में क्यों रोके रखा ? मेरी बच्ची चली गई और उसके साथ मेरी पत्नी की जान को भी खतरा था। क्या डॉक्टर सोनाली जिन की लापरवाही से मेरी बच्ची इस दुनिया में आने से पहले ही चली गई। वह उसे ला सकती हैं ? -अनिल डॉलर - मृत बच्ची के पिता------ /////// डॉक्टर सोनल गोयल से 7694015510 पर सम्पर्क की लगातार कोशिश की गई। पर नर्सिंग असिस्टेंट कृष्णा द्वारा फोन पर एक बार बताया कि थोडी देर में आपसे से बात करवाती हूं। फिर फोन लगाया गया तो जवाब मिला कि डॉक्टर घर चली गई है। इस तरह डॉक्टर ने संपर्क नही करना चाहा। ओर सवालो से बचती रही। डॉक्टर का मीडिया के सामने नहीं आना। इस लापरवाही पर प्रमाणित मोहर लगता हैं।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]