Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • शराब पीकर पडोसियों के साथ मारपीट करने वाले दो भाईयों को 6-6 माह का सश्रम कारावास।

शराब पीकर पडोसियों के साथ मारपीट करने वाले दो भाईयों को 6-6 माह का सश्रम कारावास।

जावद। श्री सोनू जैन, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, जावद द्वारा दो आरोपीयों को शराब पीकर पडोसीयों के साथ मारपीट करने के आरोप का दोषी पाकर 6-6 माह के सश्रम कारावास एवं 1,000-1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 3 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 10.04.2016 को रात के 9ः30 बजे ग्राम-सुठौली रामनगर, थाना रतनगढ स्थित फरियादी देवीलाल के घर के बहार की हैं। फरियादी आपने घर के बहार नल से पानी भर रहा था तभी उसके पडोस में रहने वाला आरोपी देवकरण शराब के नशे में चिल्ला-चोट कर रहा था, फरियादी ने मना किया तो आरोपी नें फरियादी के साथ लकडी मारपीट की। फरियादी के चिल्लानें की आवाज सुनकर उसका भाई अमरसिंह आया तो आरोपी देवकरण और उसके भाई छगन ने दोनों के साथ मारपीट करी। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना रतनगढ़ पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 62/16, धारा 323/34 भादवि का पंजीबद्व हुआ। पुलिस रतनगढ़ द्वारा दोनों आहतगण का मेडिकल कराया, घटना स्थल का मौका मुआयना किया, साक्षीयो के कथन लिये तथा शेष विवेचना पूर्णकर चालान जावद न्यायालय में पेश किया। श्री रमेश नावडे़, एडीपीओ द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान दोनों आहतगण सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान न्यायालय में कराकर अपराध को प्रमाणित कराकर आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। श्री सोनू जैन, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, जावद द्वारा आरोपीगण (1) देवकरण पिता पृथ्वीराज बंजारा, उम्र-33 वर्ष तथा (2) छगन पिता पृथ्वीराज बंजारा, उम्र-20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम-सिठौली रामनगर, थाना रतनगढ़, जिला नीमच को धारा 323/34 भादवि (एकमत होकर मारपीट करना) में प्रत्येक आहत के साथ मारपीट करने के लिये 3-3 माह के सश्रम कारावास व 500-500रू. जुर्माना, इस प्रकार कुल 06-06 माह के सश्रम कारावास व 1,000-1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री रमेश नावड़े, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]