Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जल संसाधन विभाग से चर्चा कर कलेक्टर ने गांधी सागर के पांच बड़े व सात छोटे गेट खोलने के दिए निर्देश।

जल संसाधन विभाग से चर्चा कर कलेक्टर ने गांधी सागर के पांच बड़े व सात छोटे गेट खोलने के दिए निर्देश।

मंदसौर 28 अगस्त 19/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने बताया कि मंदसौर, नीमच, रतलाम, इंदौर, उज्जैन जिले में अधिक वर्षा एवं नदी नालों में पानी की अधिक मात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रातः 9 बजे तक गांधी सागर बांध के पांच बड़े व सात छोटे गेट खोलने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जल संसाधन विभाग मंदसौर, नीमच, कोटा, श्योपुर, उज्जैन, इंदौर से भी विस्तार से चर्चा की गई। गांधी सागर के गेट खोलने से आम जन सतर्क हो जाए। इसके लिए जल से प्रभावित होने वाले जिले कोटा, श्योपुर के कलेक्टर एवं चंबल संभाग के कमिश्नर से भी कलेक्टर के द्वारा चर्चा की गई एवं सुरक्षा के संबंध में हिदायत बरतने की बात भी कही। जिसमे गांधीसागर के पांच बड़े गेट खोले जायगे। जिससे 1 लाख 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। साथ 7 छोटे गेट खोले जायगे। जिससे 1 लाख 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। टोटल गांधीसागर बांध से 2 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। वही राणा प्रताप सागर के 9 बड़े गेट खोले जाएंगे। जिससे 2 लाख 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। कोटा बैराज के 18 गेट खोले जाएंगे। जिससे 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। सर्वसाधारण की ओर सूचनार्थ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]