Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • सिंगोली महाविद्यालय मे सीटे बढ़ाने की मांग । विधार्थी परिषद ने आयुक्त के नाम प्राचार्य को दिया ज्ञापन ।

सिंगोली महाविद्यालय मे सीटे बढ़ाने की मांग । विधार्थी परिषद ने आयुक्त के नाम प्राचार्य को दिया ज्ञापन ।

प्रदीप जैन- सिंगोली - स्थानीय महाविद्यालय जिले से 80 किमी की दूरी पर स्थित होने ओर सिंगोली तहसील क्षैत्र मे गांवो की अधिकता को देखते हुए यहा के महाविद्यालय मे स्विकृत कम सीटो से छात्र - छात्राओ को महाविद्यालय मे प्रवेश से वंचित रहना पड़ रहा है । उक्त आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सहसंयोजक राकेश जोशी ने बताया कि सिंगोली का महाविद्यालय नियमित रूप से संचालित हो रहा है । ओर यहा छात्र - छात्राओ की संख्या भी पुरी है । परन्तु हर वर्ष की भांति सीटो के अभाव मे अनेक छात्र - छात्राऐ प्रवेश से वंचित रह जाते है । अभी भी प्रवेश चालु है पर सीटो की संख्या सिमित होने के कारण कई छात्रो को प्रवेश से वंचित रहना पड़ेगा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाखा सिंगोली ने उच्च शिक्षा आयुक्त भोपाल को पत्र लिखकर मांग की है कि सिंगोली महाविद्यालय जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर की दूरी पर होने से यहा के महाविद्यालय मे सीटो की वृद्धि की जावे । जोशी ने यह भी बताया कि इस आशय का ज्ञापन हमने मुख्य मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, क्षैत्रिय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता, एवं जिला कलेक्टर को भी लिख कर सीटे बढ़ाने की मांग की है ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]