Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • निर्मल मूंदड़ा: रतनगढ में शांति समिति की बैठक संपन्न थाना प्रभारी डामौर ने सभी त्यौहार आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील की।

निर्मल मूंदड़ा: रतनगढ में शांति समिति की बैठक संपन्न थाना प्रभारी डामौर ने सभी त्यौहार आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील की।

रतनगढ़ में हिंदू,मुस्लिम समुदाय के आने वाले आगामी त्योहारों को देखते हुए स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रखी गई बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा,थाना प्रभारी पी.एस. डामौर,जन प्रतिनिधिगण, पत्रकार सहित हिंदू एवं मुस्लिम समाज के प्रमुख लोग उपस्थित हुए।थाना प्रभारी के द्वारा हिंदू मुस्लिम समाज के आगामी त्योहारों में आपसी भाईचारा एवं शांति सौहार्द के साथ सभी त्योहार मन सके ऐसी समझाइश दी गई।इस अवसर पर मुस्लिम समाज के बकरा ईद व हिंदू समाज के गणेश चतुर्थी, तेजा दशमी, अनंत चतुर्दशी, जलझूलनी एकादशी, डोल ग्यारस आदि त्योहारों की तैयारियों के संदर्भ में भी विस्तार से चर्चा की गई एवं उपस्थित सभी महानुभावों से अपने अपने सुझाव भी मांगे गए इस अवसर पर थाना प्रभारी पी.एस.डामौर के द्वारा विद्युत मंडल के कर्मचारियों को बारिश का मौसम होने की वजह से नगर में कार्यक्रम आयोजन स्थल पर विद्युत तारों को सुव्यवस्थित ढंग से करने की हिदायत दी गई जिससे कि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना घटित ना हो। आयोजन के दौरान बेहतर पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं साफ सफाई के लिए नगर परिषद कर्मचारियों को भी हिदायत दी गई।थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति के सभी सदस्यों को नगर में किसी भी प्रकार के धार्मिक राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व सूचना थाने में देने हेतु एवं किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व अनुमति लेने की भी हिदायत दी जिससे कि आयोजन कर्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या अव्यवस्थाओं से बचाव हो सके। थाना प्रभारी डामौर ने बैठक के दौरान बताया कि आमजन की सुविधा के लिए रतनगढ़ थाने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ आजादसिह राठौर को सूचना संकलन के लिए नियुक्त कर रखा है नगर मे किसी भी प्रकार की घटना होने पर या घटना का अंदेशा होने पर इन्हे या डॉयल हन्ड्रेड पर जानकारी देने का आग्रह किया।थाना प्रभारी ने जहां मुस्लिम समाज के प्रमुख को मोहर्रम पर्व पर ताजियों को प्रतिवर्षानुसार निर्धारित मार्गो पर निर्धारित समय पर निकालने की हिदायत दी वही गणपति स्थापना करने वाले गणेश उत्सव समिति के आयोजको को प्रतिदिन रात्रि में गणपति पांडालों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये 2 वालियंटरो को सुलाने की हिदायत दी। अवसर पर थाना प्रभारी श्री पी.एस. डामोर,नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, रतनगढ थाने मे पदस्थ एएसआई शिशुपालसिंह गौड़ सहित शांति समिति के सदस्यों के द्वारा आगामी आने वाले त्योहारों के दौरान होने वाली आयोजन के बारे में जानकारी एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सदर, हिंदू समाज के प्रमुख,नगर के गणेशोत्सव समिति के आयोजक, व्यापारीगण, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण, नगर के समाजसेवी, पत्रकारगण व विद्युत मंडल,नगर परिषद, टप्पा कार्यालय के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]