Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • ग्राम झांतला के मुक्ति धाम भी दबंगो के चंगुल मे। मुक्ति धाम शव यात्रा मे जाने की राह नही आसान।

ग्राम झांतला के मुक्ति धाम भी दबंगो के चंगुल मे। मुक्ति धाम शव यात्रा मे जाने की राह नही आसान।

प्रदीप जैन@ सिंगोली - ग्राम झांतला जहां एक हजार परिवार के लगभग पाँच हजार लोग निवास करते है। यहा एक नही दो-दो श्मशान घाट होते हुए भी मृतक को आसानी से मुक्ति धाम नसीब नही होता है। खासकर बरसात के दिनो मे तो परेशानी चारगुना बढ़ जाती है। क्योंकि एक श्मशान घाट पर जाने का तो रास्ता तक नही है वही दुसरे पर जाने का रास्ता तो है पर राह नही है । गांव वालो का कहना है कि हमारे गांव मे दो श्मशान घाट है एक झवरेश्वर महादेव स्थित बड़ा श्मशान घाट तथा दुसरा झिकरी का दडा छोटा श्मशान घाट होने के बाद भी इन दोनो ही श्मशान घाटो की स्थिति यह है कि झवरेश्व महादेव वाले श्मशान घाट पर जाने का रास्ता तो है पर जाने की राह नही मतलब यह कि बरसात के दिनो मे किसी के परिवार मे गमी हो जाये तो शव यात्रा को लेकर कैसे जाये यह समस्या सामने आ जाती है । झवरेश्वर मुक्ति धाम जाने के लिए घुटने से उपर तक के पानी मे भयंकर किचड़ वाले रास्ते से जाना पड़ता है । वही किचड़ अधिक होने से गिरते पडते जैसे तैसे मुक्ति धाम तक पहुंच पाते है । लोगो का इस श्मशान घाट के लिए कहना है कि इसके चारो ओर दबंगो के अवेध कब्जे होने से इस रास्ते के अलावा कोई रास्ता नही है। वही दुसरा श्मशान घाट झिकरी का दडा छोटा श्मशान घाट जिसके हालात तो ओर बदतर है । यहा पर जाने वाले रास्ते तक पर दबंगो ने कब्जे कर रखे है । मुक्ति धाम तो चारो ओर से अतिक्रमण की चपेट मे होकर लोगो के बैठने तक की जगह नही है । गांव के बुजुर्गो का कहना है कि हमारे गांव को छोटी भोपाल के नाम से जाना जाता रहा है । क्योंकि यह गांव पूर्व मुख्यमंत्री विरेन्द्र कुमार सकलेचा का अतिप्रिय गावं रहा है। ओर एक समय था जो यहा के वाशिंदो के कहने पर प्रदेश की योजनाऐ बनती थी । उसी गांव की आज यह दुर्दशा होगी यह हम सोच भी नही सकते है। जबकी यहा विगत 15 वर्षो से उन्ही के पुत्र ओमप्रकाश सकलेचा इस क्षैत्र का प्रतिनिधित्व कर रहै है । सन 2015 मे तत्कालीन जिला कलेक्टर लोकेश जाटव लोक कल्याण शिविर के दौरान झांतला आये ओर गावं वाशियो से श्मशान घाट की समस्या सुनी ओर मौका देखा तो तुरंत इस समस्या के समाधान के लिए अपने अधिनस्त अधिकारीयो को निर्देश दिया था ओर कहा था कि गांव वालो की इस परेशानी को तुरंत दुर किया जावे । परंतु दबंगो के आगे सब लिपापोती हो गई ओर गावं वालो की समस्या जस की तस बनी हुई है । आज सोमवार को ही नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप सरपंच गोपाल लाल शर्मा का निधन हो गया जिनकी शव यात्रा कहा ओर कैसे ले जावे यह समस्या परिवार जनो के सामने खड़ी हो गई बड़ी मुश्किल से शव यात्रा झवरेश्वर महादेव बड़े श्मशान घाट ले जाने का तय हुआ । शवयात्रा मुक्ति धाम तक कैसे पहुंची यह शव यात्रा मे शामिल लोगो से उनकी पीड़ा सुनी तो हाल बेहाल लगे अनेक लोग गिरने से किचड़ मे लथपथ थे ओर ऐसा लगा कि मानो ये लोग कोई बहुत बड़ी जंग लडकर आये हो । कहने का तात्पर्य यह की शव यात्रा मे जाना भी किसी जंग से कम नही है । लोग कहने लगे कि शव यात्रा घुटनो से उपर बहते पानी मे गिरते पडते बमुश्किल मुक्ति धाम तक पहुंची । शव यात्रा मे बाहर से आने वाले मेहमानो ने यहा के श्मशान मार्ग की दयनीय स्थिति पर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा कुछ भी कहो राजनैतिक पहुंच वाले गांव की दयनीय स्थिति किसी से देखी नही गई । इस स्थिति के जिम्मेदार कही न कही जनप्रतिनिधि निश्चित तौर पर है । मुक्ति धामो की इस स्थिति के लिए प्रशासन भी कहि ना कहि जिम्मेदारा जरूर है । राजनेता दलगत सोच से परे हट कर गावं वालो को इस गंभीर परेशानी से निजात दिलाने का काम करे यही जनता चाहती है ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]