Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • अयोध्या मामले में SC ने कहा- सुनवाई के लिए...... इससे ज्यादा वक्त नहीं मिलेगा

अयोध्या मामले में SC ने कहा- सुनवाई के लिए...... इससे ज्यादा वक्त नहीं मिलेगा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में जारी अयोध्या जमीन विवाद मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक बड़ी टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि मामले में सुनवाई के लिए सिर्फ 18 अक्टूबर तक का समय है और इसके बाद किसी भी पक्ष को एक भी दिन अतिरिक्त नहीं दिया जाएगा। आज मामले की सुनवाई का 32वां दिन है। जानकारी के अनुसार आज मामले में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने दोनों पक्षों को साफ कहा कि आज का दिन मिलाकर हमारे पास सुनवाई पूरी करने के लिए 18 अक्टूबर तक साढ़े 10 दिन का समय है। अगर तब तक सुनवाई पूरी नहीं होती है तो इस मामले में फैसला आने की उम्मीदें कम हो जाएंगी। फिलहाल कोर्ट में मुस्लिम पक्ष अपनी दलीलें पेश कर रहा है और राम चबूतरे को लेकर उसने पहले कही अपनी बात से अलग दावा किया है। बता दें कि इससे पहले भी सर्वोच्च न्यायालय दोनों पक्षों को जिरह के लिए समय दे चुका है और कोर्ट ने कहा था कि अगर 18 अक्टूबर तक सुनवाई पूरी होती है तो अगले चार हफ्ते में बेंच अपना फैसला सुना सकती है। मालूम हो कि बेंच की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। नई दुनिया वेबसाइट से प्राप्त जानकारी

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]