Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • धारदार कांच की बोतल मारनें वाले आरोपी को 3 माह का सश्रम कारावास।

धारदार कांच की बोतल मारनें वाले आरोपी को 3 माह का सश्रम कारावास।

नीमच। श्री नरेन्द्र कुमार भण्डारी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा आरोपी को धारदार कांच की बोतल मारनें के आरोप का दोषी पाकर 3 माह के सश्रम कारावास व 500रू. जुर्मानें से दण्डित किया गया। श्री विपिन मण्डलोई, ए.डी.पी.ओ. द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 03 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 21.07.2016 को दोपहर के 2-3 बजे फरियादी नवीन शर्मा की गेहलोत होटल, जमुनियाकला, नीमच की हैं। आहत जगदीश शर्मा होटल के बाहर बैठा था तभी गावं लखमी का सत्यनारायण आया और जगदीश के साथ पुराने विवाद को लेकर उसके साथ धारदार कांच की फुटी हुई बोतल से उसके सर पर मारा, तभी वहां पर बैठे फरियादी नवीन, देवीलाल व हेमन्त रावल बीच-बचाव किया जिस कारण आरोपी वहां से चला गया। जगदीश नें घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना नीमच सिटी पर कि, जिस पर से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 383/16 अंतर्गत धारा 324 भादस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस नीमच केंट द्वारा आहत का मेडिकल कराने के बाद शेष विवेचना उपरांत चालान नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से श्री विपिन मण्डलोई, ए.डी.पी.ओ. द्वारा आहत, चश्मदीद सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर आरोपी द्वारा कांच की बोतल से जगदीश के साथ पुरानें विवाद के कारण मारपीट किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराकर आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जानें का निवेदन किया। *श्री नरेन्द्र कुमार भण्डारी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच* द्वारा आरोपी सत्यनारायण पिता शिवलाल राठौर, उम्र-35 वर्ष, निवासी-लखमी, थाना-बधाना, जिला नीमच को धारा 324 भादवि में 3 माह के सश्रम कारावास एवं 500रू. जुर्माने से दण्डित किया गया, साथ ही आहत को 500रू. प्रतिकर प्रदान करने का आदेश भी पारित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी *श्री विपिन मण्डलोई, ए.डी.पी.ओ.* द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]