Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट करने वाले आरोपी को 12 माह का सश्रम कारावास।

पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट करने वाले आरोपी को 12 माह का सश्रम कारावास।

मनासा। श्री मनीष पाण्डेय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा एक आरोपी को पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट करने के आरोप का दोषी पाकर कुल 12 माह के सश्रम कारावास एवं 1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया। श्री अरविंद सिंह, एडीपीओ द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 13 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 30.05.2006 को सुबह के 11 बजे ग्राम झिंझरखेड़ा स्थित कैलाश बंजारा के मकान के सामने की हैं। आरोपी एवं फरियादी व आहतगण के मध्य पुरानी रंजीश चल रही हैं जिस कारण घटना दिनांक को आरोपी सद्दा ने अन्य आरोपीगण कैलाश, लक्ष्मणसिंह, चंदा, रोड़ा मांगीलाल, बाबूलाल व जोरसिंह के साथ मिलकर फरियादी व आहतगण उंकारसिंह, अमरसिंह, पंखाबाई, सुरेश, सीताबाई, राजू व लालू के साथ लात-घूसो से व पत्थर फेंक कर मारपीट करी, जिसकी रिपोर्ट फरियादी उंकारसिंह ने पुलिस थाना मनासा पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 58/2006, धारा 323, 325, 336 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस मनासा द्वारा आहतगण का मेडिकल कराया गया, जिसमें लालू को गंभीर चोट आना पाया गया तथा शेष विवेचना उपरांत चालान मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपी सद्दा के फरार हो जाने से शेष सभी आरोपीगण के विरूद्ध विचारण पूर्ण हो गया, बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया जाने से उसके विरूद्ध न्यायालय में विचारण चला। श्री अरविंद सिंह, एडीपीओ द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान फरियादी व आहतगण सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान न्यायालय में कराकर अपराध को प्रमाणित कराया गया तथा दण्ड के प्रश्न पर तर्क किया गया कि आहत लालू को गंभीर चोट आयी हैं इसलिए आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। *श्री मनीष पाण्डेय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा* द्वारा आरोपी सद्दा पिता तेजा बंजारा, उम्र-55 वर्ष, निवासी ग्राम-झिंझरखेडा, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 323 भादवि में 3 माह के कठोर कारावास व 300रू. जुर्माना, धारा 325 भादवि में 6 माह के कठोर कारावास व 500रू. जुर्माना व धारा 336 में 3 माह का कठोर कारावास व 200रू. जुर्माना, इस प्रकार आरोपी को कुल 12 माह के कठोर कारावास व 1,000रू. जुर्माने से दण्डित किया, साथ ही आहत लालू को 500रू. व आहत अमरसिंह को 300रू. प्रतिकर प्रदान करने का आदेश भी पारित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री अरविंद सिंह, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]