Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच सचिव उड़ा रहे शासन के नियम की धज्जियां हो रहा हैं मन मर्जी से कार्य। दूर दूर तक सुध लेने वाला कोई नही।

ग्राम पंचायत बम्हनी के सरपंच सचिव उड़ा रहे शासन के नियम की धज्जियां हो रहा हैं मन मर्जी से कार्य। दूर दूर तक सुध लेने वाला कोई नही।

कटनी से अभिलाषा तिवारी की न्यूज़!@ कटनी ढीमरखेड़ा-तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बम्हनी पंचायत के सरपंच सचिव अधिकारियों से सांठगांठ कर पंचायत के कार्यों में पूर्व से वर्तमान स्थिति तक घोर अनियमितता की जा रही हैं प्रशासकीय अधिकारी नजरअंदाज करते हुए चले आ रहे है शिकायतकर्ता की ओर ध्यान नहीं देते हैं जिसके चलते ग्राम में अशांति का माहौल बना हुआ है कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता नहीं है ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आश्वासन बस दिया जाता है लेकिन पूर्णता सरपंच सचिव का ही सहयोग किया जाता है जिसके चलते शौचालय निर्माण, इंदिरा आवास, सीसी रोड निर्माण एवं अन्य कार्यों में सरपंच की मनमानी के चलते कार्यों में गुणवत्ता नहीं है। शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए कार्य किया गया अत्यंत सोचनीय विषय है क्या कारण हो सकता है कि प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर सरपंच का अत्याधिक दबाव बना। एक रोड पर डबल निर्माण कार्य वर्तमान की स्थिति में बम्हनी पंचायत के ग्राम कुदवारी में सीसी रोड निर्माण लगभग 11 लाख स्वीकृति 24-8- 2019 निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसमें रोलर, पन्नी का उपयोग नहीं किया गया। खजूर कंपनी की सीमेंट का मसाला बनवा कर मिट्टी के ऊपर वेश डालकर रोड का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व में भी दिनांक 29-12-2018 मैं सीसी रोड निर्माण कार्य इसी जगह पर लगभग 3 तीन लाख राशि का रोड मार्ग निर्माण किया जा चुका है जबकि वहां पर पूर्व का कार्य नहीं दिखाई दे रहा एवं निर्माण कार्य में जमकर बंदरबांट हो रहा है। इनका कहना सीसी रोड निर्माण कार्य चल रहा है गुणवत्ता ना होने के कारण वर्तमान में कार्य रोक दिया गया है इंजीनियर नीलेश शुक्ला

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]