Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • संसद का शीतकालीन सत्र आज से, इन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा

संसद का शीतकालीन सत्र आज से, इन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा

संसद का शीतकालीन सत्र आज से, इन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कई अहम बिल और विधेयक पेश किए जाएंगे। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में नागरिकता (संशोधन) विधेयक, आर्थिक सुस्ती और कश्मीर जैसे मसलों पर हंगामे के आसार हैं। 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कुल 47 बिल तथा प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों में रखे जाने हैं। सरोगेसी (रेगुलेशन) बिल, ई-सिगरेट पर प्रतिबंध के लिए विधेयक समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट पर भी सरकार बिल ला सकती है। संसद में शिवसेना सदस्यों को मिलेंगी विपक्षी सीटें संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने रविवार को कहा कि शिवसेना के एकमात्र केंद्रीय मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है और पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस तथा राकांपा के साथ गठबंधन कर रही है। लिहाजा शिवसेना सांसदों को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की तरफ सीटें आवंटित की जा रही हैं। मालूम हो कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवसेना के एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत ने विगत सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने शनिवार को ही एलान कर दिया था कि वह शीत सत्र से पहले बुलाई गई राजग की बैठक में भाग नहीं लेगी। सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जोशी ने कहा- 'शिवसेना के मंत्री ने राजग सरकार से इस्तीफा दे दिया है... वे (शिवसेना सांसद) आज राजग की बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं और कांग्रेस तथा राकांपा के साथ गठबंधन करने जा रहे हैं। इसलिए, स्वाभाविक है कि उन्हें दोनों सदनों में विपक्ष में सीटें आवंटित की जाएंगी।' सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा में शिवसेना के तीनों सदस्यों को विपक्ष की तरफ सीटें आवंटित कर दी गई हैं, जबकिलोकसभा में अभी ऐसा किया जाना है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर तकरार की वजह से भाजपा-शिवसेना के दशकों पुराने गठबंधन में खटास आ गई है और शिवसेना ने अपनी राह अलग कर ली है। शिवसेना अब राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस तथा राकांपा के साथ तालमेल बैठाने में लगी है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]