Follow Us

  • Home
  • /
  • टेक्नोलॉजी
  • /
  • पेटीएम से मिले ऐसा मैसेज, तो न करें भरोसा, हो सकता है फर्जी

पेटीएम से मिले ऐसा मैसेज, तो न करें भरोसा, हो सकता है फर्जी

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने ग्राहकों को फर्जी एसएमएस से सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने ग्राहकों को सचेत करते हुए कहा है कि ग्राहकों को कुछ फर्जी एसएमएस और मेल आ रहे हैं। इन्हें देखकर लगता है कि यह पेटीएम की तरफ से भेजे गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, एसएमएस के जरिए पेटीएम की तरफ से एक संदेश आ रहा है कि आपका पेटीएम अकाउंट ब्लॉक कर दिया है और केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। इस तरह के मेसेज पर शर्मा ने ट्वीट करके कहा, 'प्लीज ऐसे किसी एसएमएस पर भरोसा ना करें, जिसमें आपका पेटीएम अकाउंट ब्लॉक करने का जिक्र करके केवाईसी करने को कहा जा रहा है।' एक अलग ट्वीट में विजय शेखर ने एसएमएस की तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने पेटीएम के ग्राहकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कुछ एसएमएस लकी ड्रॉ के भी आ सकते हैं। इसके जरिए भी हैकर आपकी डिटेल लेने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इनके झांसे में नहीं आना है हैकर खाली कर सकते हैं अकाउंट पिछले तीन महीनों से पेटीएम के ग्राहक साइबर सेल और भारतीय रिजर्व बैंक के ओम्बुड्समैन से फर्जीवाड़े की शिकायत कर रहे हैं। इन लोगों की शिकायत है कि पेटीएम के कर्मचारी बनकर ये लोग चूना लगा रहे हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से इकोनॉमिक टाइम्स ने बताया कि इसमें जालसाज ग्राहकों को मोबाइल या डेस्कटॉप पर कोई एप डाउनलोड करने को कहते हैं। ये एप डाउनलोड होने के बाद फोन पर आने वाले किसी भी पिन पर हैकर का कब्जा होता है। ऐसे में मोबाइल वॉलेट से जुड़े बैंक अकाउंट को हैकर खाली कर सकते हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]