Follow Us

  • Home
  • /
  • लाइफस्टाइल
  • /
  • महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत से बॉलीवुड सदमे में, Akshay Kumar से लेकर Farhan Akhtar ने उठाई आवाज

महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत से बॉलीवुड सदमे में, Akshay Kumar से लेकर Farhan Akhtar ने उठाई आवाज

महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत से बॉलीवुड सदमे में, Akshay Kumar से लेकर Farhan Akhtar ने उठाई आवाज हैदराबाद में दुष्कर्म के बाद हुए इस मर्डर पर Akshay Kumar ने कहा हमारी नैतिकता टुकड़ों में बंटती जा रही है। हस्तियों ने मांगा न्याय। तेलंगाना के हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म कर उसे जला दिया गया। इस घटना से पूरा देश हिल गया है और इस अमानवीय घटना को लेकर बॉलीवुड एक्टर्स ने अपना गुस्सा जताया है। अक्षय कुमार, सोना महापात्रा, रकुल प्रीत सिंह, करणवीर बोहरा जैसे कई सेलिब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इस वीभत्स घटना की निंदा की। बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, 'मुझे यह भी पता नहीं है कि इस घटना के बारे में कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए। यह वह समय है जब हमें एक राष्ट्र के रूप में लोगों के मन में डर पैदा करना चाहिए हैं, ताकि कोई भी इतना भयानक अपराध करने के बारे में सोचने की हिम्मत नहीं करे।' अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'हैदराबाद की महिला डॉक्टर हों, या तमिलनाडु की रोजा या फिर रांची की लॉ स्टूडेंट हों, जिनका सामूहिक दुष्कर्म हुआ। एक समाज के रूप में हम खो चुके हैं। निर्भया मामले को 7 साल हो चुके हैं, लेकिन हमारी नैतिकता टुकड़ों में बंटती जा रही है। हमें सख्त कानून की जरूरत है। इसे खत्म करने की जरूरत है।' फरहान अख्तर ने इस घटना को एक और रिमांडर बताया है उन्होंने कहा कि हम मामलों में न्याय नहीं कर रहे हैं। #MeToo मूवमेंट के लिए काम कर रहे सिंगर सोना महापात्रा ने लिखा, 'चाहे वो हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक हो, तमिलनाडु में रोजा हो, रांची में 12 आदमियों से दुष्कर्म की शिकाल लॉ स्टूडेंट हो या फिर 7 साल पहले निर्भया का सामूहिक दुष्कर्म हो... हम सभी हादसे के बाद जागते हैं।' टीवी एक्टर और बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि मेरे देश में जो हो रहा है उससे मुझे गुस्सा आ रहा है, मेरा खून खोल रहा है। बता दें कि पशु चिकित्सक बुधवार को कोल्लुरु के एक अस्पताल गई थी। शादनगर टोल प्लाजा के पास स्कूटी पार्क की थी लेकिन जब वह रात में वापस आई तो स्कूटी पंक्चर थी। उन्होंने अपनी बहन को फोन पर इस बारे में बताया था और यह भी कहा था कि मुझे डर सा लग रहा है। बहन ने उसे कैब से आने के लिए कहा था। उन्हें कुछ लोगों ने मदद के लिए कहा तो बहन को बाद में कॉल करने का बोला लेकिन उसके बाद मोबाइल ऑफ बता रहा था। घरवालों ने टोल प्लाजा के पास महिला डॉक्टर को खूब ढूंढा लेकिन नहीं मिली। बाद में शादनगर के अंडरपास में उनकी जली हुई लाश बरामद हुई थी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]