Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • भारत ने अरब सागर में चीनी जहाज को खदेड़ा, नौसेना प्रमुख ने किया बड़ा खुलासा

भारत ने अरब सागर में चीनी जहाज को खदेड़ा, नौसेना प्रमुख ने किया बड़ा खुलासा

नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मवीर सिंह ने खुलासा किया है कि हाल ही में भारतीय नौसेना ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे चीनी जहाज को खेदकर भगा दिया। 4 दिसंबर को मनाए जाने वाले नौ सेना दिवस के मौके पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडमिरल कर्मवीर सिंह ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने बताया कि उत्तर अरब सागर में चीन और पाकिस्तान मिलकर युद्धाभ्यास करने वाले हैं। इसी सिलसिले में चीनी जहाज वहां इकट्ठा हुए हैं। आमतौर पर चीन के 7 से 10 जहाज हर वक्त यहां होते हैं। इन जहाज के जरिए वैज्ञानिक अध्ययन भी किया जाता है, लेकिन बीते दिनों जब ऐसे ही एक जहाज ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की तो उसे खदेड़ दिया गया। चेतावनी दी गई कि यदि भारतीय सीमा (स्पेशल इकॉनोमिक जोन) में आना है तो अनुमति लेकर आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडमिरल कर्मवीर सिंह ने यह जानकारी भी दी कि भारतीय नौसेना के 50 युद्धपोत और पनडुब्बियां निर्माणाधीन हैं, जिनमें से 48 भारतीय शिपयार्ड में हैं। वहीं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि सीडीएस सभी निर्णयों को पूरा करने के लिए उपयुक्त रूप से सशक्त है। प्रधानमंत्री ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। नौसेना ने भी सरकार को इस मुद्दे पर अपने सभी बिंदुओं से अवगत करवा दिया था।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]