Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • नारायणपुर क्षेत्र मेें आइटीबीपी जवान ने साथियों पर की फायरिंग । घटना में छह जवानों की मौत और दो घायल हुए। छुट्टी देने से नाराज था जवान, बैग पैकिंग के बाद उठाया घातक कदम

नारायणपुर क्षेत्र मेें आइटीबीपी जवान ने साथियों पर की फायरिंग । घटना में छह जवानों की मौत और दो घायल हुए। छुट्टी देने से नाराज था जवान, बैग पैकिंग के बाद उठाया घातक कदम

कड़ेनार से लौटकर मो. इमरान खान, नारायणपुर। नईदुनिया। Narayanpur firing case धु नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला स्थित कड़ेनार के आइटीबीपी कैंप में तैनात एक जवान ने बुवार सुबह साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में छह जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो जवान घायल हुए हैं। मृत जवानों में फायरिंग करने वाला जवान भी शामिल है। घायल जवानों को एयर लिफ्ट कराकर रायपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक जवान की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि आरोपित जवान मसुदुल रहमान को छुट्टी पर भेजा जा रहा था। वह छुट्टी में जाने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान अचानक उसने साथी जवान का हथियार उठा कर गोलीबारी कर दी। घटना की और क्या वजह हो सकती है, इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपित जवान के खिलाफ अनुशासनहीनता या दूसरे जवानों से विवाद का कोई मामला पहले कभी समाने नहीं आया था। एसपी ने कहा कि आमतौर पर छुट्टी न दिए जाने से जवानों का आक्रोश देखा जाता है पर इस मामले में इसका ठीक उल्टा है। नारायणपुर जिले के बारसूर पल्ली मार्ग का काम पिछले तीन सालों से चल रहा है। जिले के धौड़ाई तक पक्की सड़क है। इसके आगे दो चरणों में कन्हारगांव से करेमेटा और वहां से कड़ेनार तक सड़क का निर्माण चल रहा है। इसी सड़क निर्माण की सुरक्षा के लिए कड़ेनार में आइटीबीपी 45वीं बटालियन की एक कंपनी सहायक कमांडेंट ब्रजमोहन के नेतृत्व में तैनात की गई है। यहां आइटीबीपी के 110 जवान और जिला पुलिस बल के 10 जवानों की तैनाती की गई है। यह कंपनी यहां एक साल से तैनात है और तभी से पश्चिम बंगाल का जवान मसुदुल रहमान भी यहां रह रहा था। एक साल से छुट्टी पर नहीं गया था बताया गया है कि रहमान एक साल में कभी भी छुट्टी पर नहीं गया। नियमों के अनुसार समय-समय पर जवानों को छुट्टी दी जाती है। रहमान की छुट्टी की बारी आयी तो उसने आवेदन दिया था कि उसे अभी नहीं बल्कि बाद में छुट्टी लेनी है। उसे घर बनाने के लिए छुट्टी चाहिए थी। जुलाई में एक बार छुट्टी मिली तो वह गया नहीं। अभी 60 दिन का अवकाश स्वीकृत कर उसे रवाना किया जा रहा था। कुछ इस तरह हुई घटना - सुबह करीब 8.30 बजे से 8.45 के बीच रहमान अपना बैग पैक कर रहा था जबकि अन्य जवान उसे बाहर निकालने के लिए रोड ओपनिंग की तैनाती के लिए तैयार हो रहे थे। - रहमान ने अपना हथियार मालखाने में जमा करवा दिया था। अचानक उसे न जाने क्या सूझा कि उसने एक साथी जवान की एके 47 रायफल उठा ली और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। गोलीबारी करते हुए अपने बैरक से निकलकर वह दूसरे बैरकों और रेडियो रूम तक गया। इस दौरान जो भी सामने आया वह मारा गया। - चर्चा है कि बाद में साथी जवानों ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें वह मारा गया। हालांकि पुलिस के अफसर अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि वह क्रास फाइरिंग में मरा या फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। बड़े अफसर तुरंत पहुंचे घटना के बाद आइटीबीपी के डीआइजी अवनीश कुमार, एसपी नारायणपुर मोहित गर्ग और कंपनी कमांडेंट सुरेश यादव मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद आक्रोशित जवानों ने खुद को कैंप में बंद कर लिया और मीडिया को आसपास भी नहीं फटकने दिया। घायल दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया। मृतकों के शवों को एक अन्य हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना किया गया वहां पोस्टमार्टम के बाद उनके गृहग्राम रवाना कर दिया गया। घटना के बाद कैंप के बाहर सख्ती घटना के बाद कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी गई। मीडिया समेत ग्रामीणों को कैंप से काफी दूर रोक दिया गया। अफसरों ने भी कैंप के भीतर की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। घायल जवान के पेट में फंसी गोली कांस्टेबल एसबी उल्लास तिरूवन्दापुरम केरल निवासी जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। हालत को देखते हुए रायपुर के निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन रोक दिया है। उसके पेट में गोली फंस गई है। जबकि कांस्टेबल सीताराम दून नागौर राजस्थान के पैर में गोली लगी है। इसकी हालत ठीक है। सीएम ने जताई संवेदना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवानों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पीड़ा देती हैं। मृतकों के नाम हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह, लुयिाना पंजाब, कांस्टेबल सुरजीत सरकार र्वमान पश्चिम बंगाल, कांस्टेबल बिश्वरूप महतो पुर्लिया पश्चिम बंगाल, कांस्टेबल बिजीश, कोझीकोडे केरल, कांस्टेबल मसुदुल रहमान, नदिया पश्चिम बंगाल। घायल जवान कांस्टेबल एसबी उल्लास, तिरूवन्दापुरम केरल, कांस्टेबल सीताराम दून, नागौर राजस्थान

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]