Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • निर्भया की मां बोली - 'आरोपियों के एनकाउंटर से दिल को सुकून मिला' हैदराबाद हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद निर्भया की मां ने पुलिस की तारीफ की।

निर्भया की मां बोली - 'आरोपियों के एनकाउंटर से दिल को सुकून मिला' हैदराबाद हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद निर्भया की मां ने पुलिस की तारीफ की।

नई दिल्ली। हैदराबाद की वेटनरी डॉक्टर की नृशंस हत्या करने वाले चारों आरोपियों का गुरुवार देर रात पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। जिस वक्त पुलिस सभी आरोपियों को घटनास्थल पर वारदात का रिक्रिएशन करने ले गई थी, उसी दौरान आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गोली मार दी। आरोपियों को भले ही फांसी की सजा ना हुई हो लेकिन पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद देशभर में लोगों के दिलों को सुकून मिल रहा है। इस एनकाउंटर की जानकारी सामने आने के बाद निर्भया की मां का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके दिल को बेहद सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए 7 साल से लड़ रही हैं। हैदराबाद के आरोपियों के एनकाउंटर पर बोली की पुलिस ने बहुत बढ़िया काम किया। वेटनरी डॉक्टर की हत्या के आरोपियों की एनकाउंटर में मौत के बाद पूरे देश में हलचल हो गई है। जिस जगह पर आरोपियों का एनकाउंटर किया गया उस जगह पर हैदराबाद पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार पहुंच चुके हैं। अब तक यह सामने नहीं आया है कि आखिर क्या घटनाक्रम हुआ था जिस वजह से पुलिस को आरोपियों पर गोली चलानी पड़ी थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस को आरोपियों पर गोली चलानी पड़ी थी। योजनाबद्ध तरीके से की गई थी डॉक्टर की हत्या हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर की 27 नवंबर की रात को योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई थी। पहले आरोपियों ने पीड़िता की गाड़ी पंचर की थी। इसके बाद आरोपियों ने मदद के बहाने डॉक्टर को घेर लिया था। पहले चारों आरोपियों ने महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को जिंदा जला दिया था।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]