Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • तेलंगाना पुलिस द्वारा आरोपियों के एनकाउंटर के बाद उनकी देशभर में जमकर तारीफ हो रही है।

तेलंगाना पुलिस द्वारा आरोपियों के एनकाउंटर के बाद उनकी देशभर में जमकर तारीफ हो रही है।

हैदराबाद महिला डॉक्टर के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद से ही देशभर में जश्न का माहौल है। पीड़िता के परिवार ने भी पुलिस की कार्रवाई पर खुशी जताई है। वहीं पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर पर देश के सभी वर्गों से हैदराबाद पुलिस को तारीफ मिल रही है। एनकाउंटर की खबर मिलने के बाद से ही पीड़िता के घर के आसपास भी खुशी का माहौल बना हुआ है। इस बीच पुलिस को कहीं महिलाओं द्वारा राखी बांधी गई तो कहीं मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई है। एनकाउंटर के बाद पुलिसकर्मियों पर फूल भी बरसाए गए हैं। वेटनरी डॉक्टर के घर के आसपास रहने वाले पड़ोसियों को जब एनकाउंटर की जानकारी मिली तो उनके चेहरे पर खुशी आ गई। पुलिस के काम की तारीफ करते हुए लोगों ने ना सिर्फ जश्न मनाया बल्कि उन्हें मिठाई भी खिलाई। घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों पर बरसाए फूल आरोपियों के एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आम लोग जमा होने लगे थे। इस घटना की पुष्टि होने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर जमकर फूल बरसाए। इसके बाद लोगों ने पुलिस के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए खुशी मनाई। महिलाओं ने पुलिस को बांधी राखी हैदराबाद डॉक्टर मर्डर के बाद पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर ने महिलाओं का हौसला बढ़ा दिया है। मृतका के पड़ोसियों ने पुलिसवालों को मिठाई खिलाने के साथ ही पुलिसवालों को राखी भी बांधी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]