Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • इंदौरबहुचर्चित हनीट्रैप - आरोपितों द्वारा कई लोगों को अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है। 390 पेज के चालान में तीन करोड़ रुपए के लिए ब्लैकमेल की दास्तां कोर्ट में पेश।

इंदौरबहुचर्चित हनीट्रैप - आरोपितों द्वारा कई लोगों को अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है। 390 पेज के चालान में तीन करोड़ रुपए के लिए ब्लैकमेल की दास्तां कोर्ट में पेश।

इंदौर। Madhya Pradesh Honey Trap Case बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में सोमवार दोपहर पलासिया पुलिस ने जिला कोर्ट में चालान पेश कर दिया। 390 पन्नों का चालान लेकर कोर्ट पहुंचे पलासिया थाना प्रभारी ने कोर्ट को बताया कि मामले में 8 आरोपित हैं। इनमें से 6 को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो की गिरफ्तारी बाकी है। इस केस में 57 लोगों को गवाह बनाया है। चालान में पुलिस ने कहा है कि अब तक हो चुकी जांच में आरोपितों द्वारा कई लोगों को अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है। पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि वे कौन लोग थे जिन्हें ब्लैकमेल किया गया। अगर वे लोग लोकसेवक थे तो उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आरोपितों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से क्या फायदा पहुंचाया? कुछ आरोपित बढ़ सकते हैं। सुबह से सक्रिय थी पुलिस हनीट्रैप मामले में चालान पेश करने को लेकर सोमवार सुबह से ही पुलिस अधिकारी सक्रिय थे। दोपहर करीब एक बजे पलासिया थाना प्रभारी जिला कोर्ट पहुंचे। उन्होंने कुछ देर जिला अभियोजन अधिकारी मो. अकरम शेख से चर्चा की। इसके बाद वे जेएमएफसी अमित कुमार गुप्ता की कोर्ट पहुंचे। वहां अभियोजन अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि पुलिस चालान पेश कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी को सोमवार को 89वां दिन था। दोपहर करीब 1.20 बजे पुलिस ने चालान पेश कर दिया। भोजनावकाश के बाद कोर्ट ने इसे रिकॉर्ड पर लेते हुए आदेश दिया कि सभी आरोपितों के वकीलों को इसकी एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जाए। एक ही फरियादी हनीट्रैप मामले में अब तक एक ही फरियादी सामने आया है। नगर निगम के इंजीनियर हरभजन के अलावा और किसी ने भी हनीट्रेप से जुड़े किसी भी मामले की शिकायत अब तक पुलिस को नहीं की है। यह है हनीट्रैप मामला नगर निगम के निलंबित इंजीनियर हरभजन सिंह ने 18 सितंबर 2019 को पलासिया थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरती नामक महिला अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर रही है। आरोपित तीन करोड़ रुपए मांग रही है। रुपए नहीं देने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित आरती दयाल, श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, मोनिका यादव, बरखा सोनी और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। चालान के साथ हैं ये सबूत चालान के साथ पुलिस ने जांच में जब्त मोबाइल फोन, नकदी, मोबाइल के स्क्रीन शॉट, निजी डायरियां, एग्रीमेंट, वॉइस रिकॉर्डिंग, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव में मौजूद ऑडियो-वीडियो सहित कच्चा चिट्ठा पेश किया है। पुलिस ने आरोपित आरती दयाल और फरियादी हरभजन सिंह के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पेश की है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]