Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • नागरिकता संशोधन कानून - अमित शाह ने किया साफ-जितना चाहें कर लें विरोध, कानून नहीं होगा वापस

नागरिकता संशोधन कानून - अमित शाह ने किया साफ-जितना चाहें कर लें विरोध, कानून नहीं होगा वापस

नई दिल्ली। देश में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध से लगातार विरोध प्रदर्शन और हिंसा हो रही है। जहां एक तरफ विरोधी सड़कों पर है तो वहीं केंद्र सरकार अपने फैसले पर अडिग है। इस सारी हिंसा और प्रदर्शन से अप्रभावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को साफ कर दिया कि विरोधी जितना चाहें कानून का विरोध कर सकते हैं, लेकिन मोदी सरकार सुनिश्चित करेगी कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैरमुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता हासिल हो और वे देश में सम्मान के साथ जी सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेगी। एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून- 2019 के कारण कोई भी भारतीय अपनी नागरिकता नहीं खोएगा और यह कानून तीनों पड़ोसी देशों में अत्याचार का शिकार बने अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कानून का विरोध करने वाले छात्रों से कहा कि इसे ठीक से पढ़ें और इसके अर्थ को समझें। शाह ने कहा, "मैं अपने मुस्लिम भाइयों-बहनों से कहना चाहता हूं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। जो लोग भारत में रह रहे हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी भारतीय नागरिकता खोने नहीं जा रहा है। कांग्रेस लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। कानून वेबसाइट पर है। इसे पढ़िए। नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हैं। किसी के साथ भी अन्याय नहीं किया जाएगा।" गृह मंत्री ने सवाल किया कि हिंदू, सिख और अन्य भारत नहीं आएंगे तो ये लोग कहां जाएंगे। नेहरू-लियाकत समझौते के मुताबिक इन लोगों को पाकिस्तान में संरक्षण दिया जाना था, लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे। अब मोदी सरकार इन लाखों-करोड़ों लोगों को नागरिकता दे रही है। 70 वषोर् से हिंदू, सिख और अन्य बिना किसी नौकरी, जमीन, पानी के रह रहे हैं। मैं राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि उनकी स्थिति देखें कि वे किस तरह से अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। सिर्फ तोड़फोड़-आगजनी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री ने इंडिया इकोनॉमिक कांक्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्रवाई सिर्फ उन लोगों के खिलाफ की जा रही है जो विरोध प्रदर्शनों के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी में शामिल थे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]