Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • आज सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे, जनरल बिपिन रावत का लेंगे स्थान

आज सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे, जनरल बिपिन रावत का लेंगे स्थान

आज सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे, जनरल बिपिन रावत का लेंगे स्थान जनरल मनोज मुकुंद नरवणे जनरल बिपिन रावत का कार्यभार संभालेंगे। जनरल बिपिन रातव का कार्यकाल 31 दिसंबर को को समाप्त हो रहा है। नई दिल्ली, प्रेट्र। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे देश के नए सेना प्रमुख होंगे। वे मंगलवार को सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वे जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जो तीन वर्ष तक सेना प्रमुख रहने के बाद सोमवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किए गए हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे फिलहाल सेना उप प्रमुख हैं। वे सितंबर में सेना उप प्रमुख बनने से पहले सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख थे, जो चीन के साथ लगती करीब 4,000 किलोमीटर लंबी सीमा की देखभाल करती है। अपने 37 वर्षो के सेवा काल में लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की संभाली थी कमान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन का कमान संभाला और पूर्वी मोर्चे पर इन्फैंट्री ब्रिगेड का नेतृत्व किया। वे श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षक बल का हिस्सा थे और तीन वर्षो तक म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास में रक्षा अताशे रहे। कई मेडलों से नवाजा जा चुका है लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के छात्र रहे हैं। वे जून 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के सातवें बटालियन में कमीशन हुए थे। उन्हें सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है। मुकुंद नरवाणे सितंबर में उप सेनाध्यक्ष बनाए गए थे। इससे पहले वह कोलकाता स्थित ईस्टर्न आर्मी कमांड के मुखिया थे। उनको खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाना पहचाना जाता है। नरवाणे की खास बात यह है कि वे हर स्थिति को खुद निजी तौर पर परखते हैं। उनकी नजर मौजूदा हाल (ट्रेंड्स) पर भी बनी रहती है। बताया जाता है कि उन्होंने चीन सीमा पर आमने-सामने आई भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच सहयोग बढ़ाने में काफी अहम भूमिका निभाई थी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]