Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • इंदौर को हराकर नीमच बना विजेता , जूनियर हाॅकी में नीमच को गोल्ड।

इंदौर को हराकर नीमच बना विजेता , जूनियर हाॅकी में नीमच को गोल्ड।

केबीसी न्यूज@ नीमच । हाॅकी मध्य भारत की 5वीं जूनियर पुरूष हाॅकी प्रतियोगिता 27 से 30 दिसम्बर तक इंदौर में आयोजित की गई । सचिव इम्तियाज खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 जिलों की टीमों ने भाग लिया । नीमच की टीम ने पहला मैच गुना 3-0 से जीता नीमच ने क्वार्टर फायनल में ग्वालियर को 3-2 से एवं सेमीफाइनल में उज्जैन को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल में नीमच का मुकाबला इंदौर से हुआ जो बहुत ही कश्मकश भरा रहा । मध्यान्तर तक नीमच 2 गोल से आगे रही परन्तु इंदौर ने यह 2 गोल मध्यान्तर के बाद करके मैच को बराबरी लाकर खड़ा कर दिया उसके बाद पेनाल्टी स्ट्रोक का सहारा लिया गया जिसमें नीमच ने 4 गोल मार और इंदौर 2 गोल ही कर पाई । नीमच ने 6-4 से मैच जीतकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया । इंदौर को रजत पदक से संतोष करना पड़ा । तृतीय स्थान के लिये मंदसौर एवं उज्जैन के मध्य मैच हुआ जिसमें मंदसौर ने उज्जैन को 3-0 से पराजित कर कास्य पदक प्राप्त किया । हाॅकी संघ जिला ध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने पूरी टीम व कोच अजहर, बाबूराम क्षेत्री को बधाई दी और सभी टीम के खिलाड़ियों को ट्रेकशुट प्रदान करने की घोषणा की ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]