Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • छेड़छाड़ के आरोपी को राजीनामा हो जाने के बावजूद 01 वर्ष का सश्रम कारावास व जुर्माना।

छेड़छाड़ के आरोपी को राजीनामा हो जाने के बावजूद 01 वर्ष का सश्रम कारावास व जुर्माना।

नीमच। श्री धर्म कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, रामपुरा द्वारा विवाहित महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप का दोषी पाकर आरोपी गोपाल को पीड़ित महिला से राजीनामा हो जाने के बावजूद भी 01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 300रू. के जुर्माने से दण्डित किया। अभियोजन मीडिया सेल को एडीपीओ श्री योगेश कुमार तिवारी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला अपने मायके ग्राम रामपुरा आयी हुई थी, अपने खेत पर जब वह काम कर रही थी, तभी आरोपी ने खेत पर आकर उसका बुरी नियत से हाथ पकड़ा और बोला कि आज तुझे नही छोडुगॉं, तू किसी को मुॅह दिखाने लायक नही रहेगी। फरियादीया के चिल्लाने से उसकी बहन वहॉ पर आ गयी, यह देखकर आरोपी वहॉ से भाग गया। इसके बाद पीडिता ने परिजन के साथ घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना रामपुरा पर लिखाई, जिस पर से अपराध क्रमांक 91/13, धारा 354 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध हुआ। पुलिस रामपुरा द्वारा विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा पीड़िता सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान न्यायालय में कराकर छेड़छाड़ की घटना को संदेह से परे प्रमाणित कराया गया। विचारण के दौरान पीड़िता व आरोपी के बीच राजीनामा हो गया था। दण्ड के प्रश्न पर ए.डी.पी.ओ. योगेश कुमार तिवारी द्वारा तर्क दिया कि आरोपी द्वारा अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ की गई हैं, यह प्रमाणित हैं इसलिए राजीनामा होने के बावजूद उदाहरण स्वरूप आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। अभियोजन के तर्को से सहमत होकर *श्री धर्म कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, रामपुरा* द्वारा आरोपी गोपाल पिता अमरसिंह राजपूत, उम्र-38 वर्ष, निवासी-चंद्रपुरा, तहसील व थाना रामपुरा, जिला नीमच को धारा 354 भादवि (छेड़छाड़ करना) में 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 300रू. जुर्माने से दण्डित किया गया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री योगेश कुमार तिवारी, एडीपीओ, मनासा द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]