Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • बिना एक्सपाईरी डेट वाले टोस्ट बेचने वाले व्यापारी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।

बिना एक्सपाईरी डेट वाले टोस्ट बेचने वाले व्यापारी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।

मनासा। श्री धर्म कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा बिना एक्सपाईरी डेट वाले मिथ्याछाप टोस्ट बेचने वाले व्यापारी को विभिन्न धाराओ में 01 वर्ष के सश्रम कारावास और 2,000रू. के जुर्माने से दण्डित किया गया। अभियोजन मीडिया सेल को सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री योगेश कुमार तिवारी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व दिनांक 21.12.2010 को दोपहर के 2ः30 बजे खाद्य निरीक्षक राजु सोलंकी नियमित निरीक्षण हेतु आरोपी लोकेश जैन की लोकेश किराना स्टोर, नीम चौक, महागढ़, मनासा पर पँहुचे, जहॉ पर व्यापारी द्वारा किराना सामग्री के साथ प्रकाश टोस्ट का विक्रय किया जा रहा था। खाद्य निरीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रकाश टोस्ट के पैकेट पर उसकी एक्सपाईरी डेट नही लिखी होने से उसकी शुद्धता पर संदेश होने के कारण 200 ग्राम वजनी एक टोस्ट का पैकेट उसके 12 रूपये बाजार मुल्य का भुगतान कर जॉच हेतु लिया गया, जिसको जॉच हेतु लोक विश्लेषक, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल को भेजा गया, जहॉ से प्राप्त रिपोर्ट में टोस्ट को मिथ्याछाप घोषित किया गया। व्यापारी द्वारा टोस्ट का क्रय बिल भी प्रस्तुत नही किया गया व उसके पास खाद्य विक्रय करने का लाईसेंस भी नही होने से खाद्य निरीक्षक द्वारा व्यापारी के विरूद्ध न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया। श्री योगेश कुमार तिवारी, एडीपीओ द्वारा अभियोजन की ओर से न्यायालय में खाद्य निरीक्षक एवं अन्य आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराया गया तथा दण्ड के प्रश्न पर तर्क दिया गया कि बेचे जाने वाले टोस्ट पर एक्सपाईरी डेट का वर्णन नही था, जिस कारण उसका सेवन करना मानव स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करने वाला कृत्य हैं तथा आरोपी के पास टोस्ट का क्रय बिल व विक्रय लाईसेंस नही होने से आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जाए। श्री धर्म कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा आरोपी लोकेश पिता रूपचंद्र जैन, उम्र-45 वर्ष, निवासी-महागढ़, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 7(।।) सहपठित धारा 16(1)(ए)(।) खाद्य अपमिश्रण अधिनियम, 1954 के अंतर्गत 06 माह के सश्रम कारावास एवं 1,000रू. के जुर्माने से व धारा 7(।।।) सहपठित धारा 16(1)(ए)(।।) खाद्य अपमिश्रण अधिनियम, 1954 के अंतर्गत 06 माह के सश्रम कारावास एवं 1,000रू. के जुर्माने से, इस प्रकार आरोपी को कुल 01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2,000रू. के जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की ओर से श्री योगेश कुमार तिवारी, एडीपीओ द्वारा पैरवी की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]