Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जिला न्यायालयों में 31 मार्च तक 11 से 2 बजे तक ही कार्य होगा।

जिला न्यायालयों में 31 मार्च तक 11 से 2 बजे तक ही कार्य होगा।

नोवल कोरोना वाईरस (कोविड-19) के फैलाव से उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए इससे बचाव के लिए माननीय उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक-20.03.2020 को जारी किये गये परिपत्र के पालन में दिनांक-31.03.2020 तक मध्यप्रदेश राज्य के सभी अधीनस्थ जिला न्यायालयों के लिए न्यायालयीन कार्य का समय 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी ए.डी.पी.ओ. विपिन मण्डलोई ने बताया कि उक्त अवधि में केवल अतिआवश्यक मामले ही सुनवाई में लिये जायेंगे, जिनमें केवल जमानत/निषेधाज्ञा संबंधी प्रकरण होंगे। अतिआवश्यक प्रकृति के मामलों की सुनवाई के दौरान ही पक्षकारगण/अधिवक्तागण को न्यायालय में उपस्थित होना है, अन्यथा पक्षकारगण/अधिवक्तागण सी.आई.एस. साॅफ्टवेयर के माध्यम से अपने प्रकरणों में नियत आगामी तिथि ज्ञात कर सकेंगे। पक्षकारगण/अधिवक्तागण को उनके प्रकरण में आगामी नियत तिथि की सूचना एस.एम.एस. के माध्यम से भी दी जावेगी। उक्त निर्देश माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पक्षकारों/अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नोवल कोरोना वाईरस से बचाव हेतु जारी किये गये हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]