Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, इंदौर में 10 पॉजिटिव।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, इंदौर में 10 पॉजिटिव।

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से बुधवार को इंदौर में भर्ती उज्जैन की 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया है। मध्य प्रदेश में कोरोना से होने वाली यह पहली मौत है। बुधवार तड़के कोरोना पॉजिटिव की संख्या इंदौर में पांच थी, शाम होते-होते यह आंकड़ा दो गुना हो गया। बुधवार देर रात पांच और मरीजों में कोरोना संक्रमण मिला। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल ने इसकी पुष्टि की है। इंदौर में प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया। संक्रमित मरीजों के घरों की सघन जांच की जा रही है। कलेक्टर लोकेश जाटव ने बताया कि बुधवार रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए सभी मरीज इंदौर के हैं। इनमें 3 पुरुष और 2 महिला हैं। दो 35 वर्षीय पुरुष रानीपुरा निवासी एमवायएच अस्पताल में भर्ती हैं। खातीवाला टैंक निवासी 55 वर्षीय महिला गोकुलदास अस्पताल में भर्ती है। निपानिया निवासी 38 वर्षीय पुरुष शैलबी अस्पताल भर्ती है। खजराना निवासी एक महिला सुयश अस्पताल में भर्ती है। स्वजन को भी आइसोलेशन में रखा गया है। बुधवार को कोरोना वायरस जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से दस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें उक्त मृत महिला भी शामिल है। कुछ मरीज बॉम्बे अस्पताल, अरिहंत हॉस्पिटल और एमआर टीबी अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमएचओ प्रवीण जड़िया के अनुसार जो मरीज पॉजिटिव मिले हैं, उनकी विदेश यात्रा की कोई पुष्टि नहीं है। ये लोग भारत में ही अलग-अलग जगहों पर यात्रा व शादी समारोह से हाल ही में लौटे हैं। पॉजिटिव मरीजों में उज्जैन निवासी 65 वर्षीय महिला सहित इंदौर निवासी 50 वर्षीय महिला, 48, 68 और 65 वर्षीय तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें से दो पुरुष आपस में दोस्त हैं जो हाल ही में वैष्णो देवी की यात्रा से लौटे हैं। इंदौर निवासी मरीज चंदन नगर और मनीष पुरी कॉलोनी के निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एक्शन टीम भेजकर इनके स्वजन की जांच कराई है। चंदन नगर क्षेत्र में मिलने वाले मरीज के स्वजन में से एक चंदन नगर थाने में पदस्थ है। इसकी जानकारी के बाद विभाग की टीम ने उनकी जांच कराई है। वहीं, उज्जैन से मिली महिला के स्वजन को हुकुमचंद पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में आने वाले तथा आसपास रहने वाले सभी मरीजों की जानकारी ली जा रही है। थर्ड स्टेज में न पहुंचें, इसके लिए करना होगा विशेष प्रयास : कोरोना वायरस फर्स्ट और सेकंड स्टेज को पार कर चुका है। भारत में कुछ राज्यों में इसकी थर्ड स्टेज की स्थिति बन रही है जिसके कारण शासन स्तर पर लॉकडाउन और कर्फ्यू का एलान भी किया गया है। इंदौर में मिले मरीज विदेश यात्रा पर नहीं गए, लेकिन वैष्णो देवी और सामूहिक शादी या पारिवारिक आयोजनों से लौटे हैं, जिसे लेकर विभाग अब चिंता में आ चुका है। शहर के जिन चार इलाकों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं, उनके घर से तीन किमी के दायरे को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। इस दायरे के हर घर के हर सदस्य की जांच होगी। इन घरों के आसपास के पांच किमी के दायरे को बफर जोन घोषित किया गया है। उधर, उज्जैन की कोरोना संक्रमित जानसापुरा निवासी 65 वर्षीय महिला की इंदौर के अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।

मालवांचल

[ View All ]

जिले में अब तक औसत 939 मि.मी. वर्षा दर्ज

खेत में से ट्रैक्टर निकालने के विवाद को लेकर सरिये से मारपीट करने वाले तीन आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

नीमच जिले के जमुनिया खुर्द, गिरदौड़ा, रेवली देवली, जवासा और सावन में विधिक सहायता शिविर आयोजित किए गए , लगाये 350 से अधिक पौधे ।

प्रशासन द्वारा नीमच जिले में  शासकीय जमीनों के संरक्षण अभियान द्वारा ग्राम कुंतली मे 3 करोड़ रुपए मूल्य की 29 हेक्टेयर जमीन से हटाया अतिक्रमण

जिले में खरीफ के लिए पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है , कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया जैतपुरा में उर्वरक गोदाम सह नगद विक्रय केंद्र का निरीक्षण

राजस्व के दल ने ग्राम विशन्या में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया

विवाहित बेटी की मौत पर जलियां निवासी पिता ने नीमच एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने समाधान ऑनलाईन में की जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा

विडियो

[ View All ]