Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • नहीं माना तो दे देंगे देखते ही गोली मारने के आदेश, इस राज्य के सीएम ने कहा

नहीं माना तो दे देंगे देखते ही गोली मारने के आदेश, इस राज्य के सीएम ने कहा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का कहना है, Lockdown का पालन नहीं किया तो 24 घंटे कर्फ्यू लगाना पड़ेगा। और यदि इसके बाद भी लोग नहीं माने तो शूट एट साइट यानी देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी किए जा सकते हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए मानव इतिहास का सबसे बड़ा Lockdown भारत में जारी है। सभी राज्यों में पुलिस सख्ती बरत रही है, लेकिन कहीं-कहीं लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने बड़ा बयान जारी किया है। केसीआर का कहना है कि यदि लोगों ने Lockdown का पालन नहीं किया तो 24 घंटे कर्फ्यू लगाना पड़ेगा। और यदि इसके बाद भी लोग नहीं माने तो शूट एट साइट यानी देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी किए जा सकते हैं। बता दें, Lockdown का पालन नहीं करने पर ही पंजाब, महाराष्ट्र और हिमाचल में कर्फ्यू लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के सम्पूर्ण Lockdown का ऐलान किया है। इसके बाद के. चंद्रशेखर राव ने आला अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि इसका सख्ती से पालन किया जाए। लोगों को समझाया जाए कि वे घरों में रहें, लेकिन यदि नहीं मानेंगे तो पुलिस को सख्त कदम उठाना पड़ेगा। सरकार फूड डिलीवरी सर्विसेस से बात कर रही है, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। उन्होंने प्रदेश की जनता से विनम्र अपील की कि वे Lockdown का पालन करें और बिना वजह पुलिस के साथ बहसबाजी न करें। बता दें, कोरोना वायरस प्रभावित राज्यों में तेलंगाना भी शामिल है। अब तक यहां 39 मरीज सामने आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना में 19000 लोग ऐसे हैं, जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं। इन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है और सेहत पर नजर रखी जा रही है

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]