Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • सचिन तेंदुलकर ने Covid-19 से लड़ने के लिए दान किए 50 लाख रुपए

सचिन तेंदुलकर ने Covid-19 से लड़ने के लिए दान किए 50 लाख रुपए

Sachin Tendulkar Donates Rs 50 Lakh: महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद का हाथ आगे बढ़ाया हैं। नई दिल्ली। Sachin Tendulkar Donates Rs 50 Lakh: महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद का हाथ आगे बढ़ाया हैं। Sachin Tendulkar ने Covid-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए 50 लाख रुपए का दान दिया है। उन्होंने 25-25 लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किए हैं। सूत्रों ने नाम उजागर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि सचिन तेंडुलकर ने प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के राहत कोष के लिए 25-25 लाख रुपए की राशि प्रदान की। यह उनका फैसला था कि उन्होंने दोनों फंड में मदद की। यह अभी तक भारत में खेल जगत की किसी भी हस्ती द्वारा किया गया सबसे बड़ा दान है। कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में 24 हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। भारत में यह संख्या 17 तक पहुंच चुकी हैं। सचिन तेंडुलकर समय-समय पर कई चैरिटी वर्क करते रहते हैं। वे सामाजिक कार्यों में भी मदद करते हैं लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं करते हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक चावल कंपनी के साथ मिलकर जरूरतमंदों को 50 लाख रुपए का चावल प्रदान करने की घोषणा की थी। भारतीय क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी ने पुणे की एक संस्था को कोरोना वायरस की वजह से काम पर नहीं जा पा रहे दिहाड़ी मजदूरों के भोजन के लिए 1 लाख रुपए प्रदान किए हैं। इसी तरह पठान ब्रदर्स इरफान और यूसुफ ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को फेस मास्क प्रदान किए थे। पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा विधायक लक्ष्मी रतन शुक्ला ने अपनी सैलरी और बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

विडियो

[ View All ]