Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • मुख्यमंत्री शिवराज के अफसरों को निर्देश सभी घर से संभालें मोर्चा , आईएएस अफसर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उठाया कदम।

मुख्यमंत्री शिवराज के अफसरों को निर्देश सभी घर से संभालें मोर्चा , आईएएस अफसर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उठाया कदम।

Coronavirus in Madhya Pradesh भोपाल में एक आईएएस अधिकारी-के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को घर से ही मोर्चा संभालने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को वे भी मंत्रालय नहीं गए और घर से ही धर्मगुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बात की और अन्य काम निपटाए। वहीं, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित चुनिंदा अफसर ही मंत्रालय पहुंचे। अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी कारी घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। सूत्रों के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव आईएएस 31 मार्च को मंत्रालय में हुई मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। एक अप्रैल को उन्हें तेज बुखार आया और सर्दी हुई। जांच के लिए सैंपल भेजा गया तो पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सभी अधिकारियों को घर से ही काम करने के निर्देश दिए। वे स्वयं भी घर में ही रहे और दिनभर ऑफिस में बैठकर कोरोना की स्थिति को लेकर फीडबैक लेने के साथ अधिकारियों को निर्देश देते रहे। वहीं मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस कुछ देर के लिए मंत्रालय पहुंचे और वहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव आईसीपी केशरी सहित अन्य अधिकारी घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस में जुड़े और जरूरी फीडबैक दिया। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पल्लवी जैन गोविल भी घर से ही स्थिति पर नजर बनाए रहीं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]