Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • मरकज के आयोजक मौलाना साद के मेवात में छिपे होने की आशंका

मरकज के आयोजक मौलाना साद के मेवात में छिपे होने की आशंका

नई दिल्ली : निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज का प्रमुख मौलाना साद और अन्य की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। सूत्रों के अनुसार साद दिल्ली से बाहर निकल चुका है। आशंका जताई जा रही है कि अब वह मेवात में छिपा है, जो उसका गढ़ भी है।क्राइम ब्रांच ने मौलाना मुहम्मद साद, मुहम्मद अशरफ, मुफ्ती शहजाद, डॉ. जीशान, मुर्शलीन सैफी, मुहम्मद सलमान व यूनुस के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ये सभी आरोपित 28 मार्च को ही मरकज से फरार होने में कामयाब रहे थे। क्राइम ब्रांच लगातार इनके ठिकाने की तलाश कर है, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। इससे पहले साद का एक वीडियो वायरल होने के बाद उसके दिल्ली में ही छिपे होने का अनुमान लगाया गया था। पुलिस सूत्रों के मुतााबिक साद मेवात पहुंच गया है, जो उसका मजबूत गढ़ माना जाता है। यह भी दावा किया जा रहा है कि अपनी विफलता को छिपाने के लिए ही पुलिस कोरोना संक्रमण के कारण उसको गिरफ्तार नहीं करने की बात कर रही है। हालांकि हकीकत यह है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस उसके ठिकाने का ही पता नहीं लगा पाई है और लगातार अंधेरे में ही हाथ पैर मार रही है। मुस्लिम संगठनों के मना करने के बावजूद किया कार्यक्रम मरकज में आयोजित कार्यक्रम को लेकर क्राइम ब्रांच को काफी चौंकाने वाली जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार मौलाना साद को मुस्लिम संगठनों ने कार्यक्रम का आयोजित करने से मना किया था। कोरोना के संक्रमण के खतरे से भी उसको आगाह किया गया था। इसके बावजूद उसने एक दिन के कार्यक्रम को न सिर्फ एक दिन और बढ़ाया, बल्कि देश-विदेश से हजारों लोगों को आमंत्रित भी किया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी बड़ी साजिश के तहत यह कार्यक्रम तो आयोजित नहीं किया गया था। हालांकि, असली बात तो साद और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद ही पतै चलेगी। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को मौलाना मुहम्मद साद को दूसरी बार नोटिस भेजकर कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं। पांच दिन पहले भी क्राइम ब्रांच ने साद और प्रबंधन से जुड़े मौलानाओं को नोटिस भेजा था। इसमें 26 सवालों के जवाब मांगे गए थे। मरकज की आय-व्यय का ब्योरा सहित आने जाने वालों की जानकारी व कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग आदि की जानकारी मांगी गई थी। साद के अधिवक्ता ने कहा था कि लॉकडाउन के कारण जवाब देने में कुछ वक्त लगेगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]