Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • इंदौर में अब 151 कोरोना मरीज, देश में तीसरे नंबर पर पहुंचा शहर

इंदौर में अब 151 कोरोना मरीज, देश में तीसरे नंबर पर पहुंचा शहर

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Coronavirus in Indore : इंदौर में रोज कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को आई 16 मरीजों की रिपोर्ट के बाद इंदौर में संक्रमितों की संख्या 151 पहुंच चुकी है। वहीं इनमें से 13 की मौत हुई है। सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिन चार लोगों की मौत की पुष्टि कोरोना से हुई है, उनमें से तीन की मौत रिपोर्ट आने के पहले हो चुकी थी। नए मरीजों में दाऊदी नगर खजराना से 13 साल का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं पॉजिटिव 12 मरीजों में से 3 मरीज क्वारंटाइन सेंटर में पहले से ही भर्ती हैं। इनमें से 1 मरीज टाटपट्टी बाखल से भी है। वहीं टाटपट्टी बाखल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 पहुंच चुकी है। उधर, एमवायएच कैंपस से भी एक नर्स पॉजिटिव है। इन जगह से मिले पॉजिटिव मरीज सोमवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट में 16 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। शेष 12 में 32 वर्षीय पुरुष अहिल्या पलटन, 27 वर्षीय महिला डी सेक्टर धार रोड, 39 वर्षीय पुरुष आजाद नगर, 55 वर्षीय महिला दाऊदी नगर खजराना, 13 वर्षीय बालक दाऊदी नगर खजराना, 48 वर्षीय पुरुष टाटपट्टी बाखल, 60 वर्षीय महिला अनूप नगर, 28 वर्षीय महिला एमवाय कैंपस, 48 वर्षीय पुरुष विद्या पैलेस, 54 वर्षीय पुरुष उदापुरा, 26 वर्षीय पुरुष दौलतगंज और 42 वर्षीय पुरुष नूरानी नगर शामिल है। इनकी कोरोना से मौत एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अनुसार खजराना इंदौर निवासी 54 वर्षीय पुरुष की 3 अप्रैल को मौत हुई है। ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय पुरुष की 1 अप्रैल को मौत हो चुकी है। वहीं जेल रोड निवासी 50 वर्षीय पुरुष की मौत 6 अप्रैल को और अनूप नगर निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत 4 अप्रैल को हुई है। 138 लोगों के हुए सैंपल 6 अप्रैल को एमवाय की ओपीडी में 149 लोग पहुंचे। जिनमें से 28 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। कुल 210 नए सैंपल प्राप्त हुए हैं। इनमें से इंदौर से 138 और अन्य जिलों से 72 सैंपल प्राप्त हुए हैं। इंदौर के एमआरटीबी और एमवाय से 24, एमटीएच आइसोलेशन सेंटर से 8, सिनर्जी हॉस्पिटल से 1, सीएमएचओ इंदौर की तरफ से 56 और सीएचआरसी से 5 सैंपल मिले हैं। विशेष हॉस्पिटल से 2, अरबिंदो अस्पताल से 33, गोकुलदास अस्पताल से 9 सैंपल प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा बड़वानी से 19, खरगोन से 50, रतलाम से 2 व आलीराजपुर से 1 सैंपल प्राप्त हुआ है। लैब में सोमवार को लाए गए सैंपलों में 155 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, वहीं 80 सैंपल प्रक्रियारत हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]